India Car Sales September 2025 : टाटा की जबरदस्त वापसी! बिक्री में सबको पीछे छोड़ फिर बनी नंबर-1

India Car Sales September 2025 : भारत में कार बिक्री का सितंबर 2025 महीना ऑटो इंडस्ट्री के लिए काफी दिलचस्प रहा। GST 2.0 लागू होने के बाद का यह पहला महीना था और इसका असर सीधा गाड़ियों की रिटेल बिक्री पर दिखा। FADA (Federation of Automobile Dealers Association) की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में कारों की रिटेल सेल्स में 5.8% की बढ़त दर्ज की गई।

त्योहारों के सीजन और कम GST रेट ने ग्राहकों को शोरूम तक खींच लाया। यही वजह है कि सितंबर 2025 में कुल 2,99,369 पैसेंजर व्हीकल्स सेल हुए, जो पिछले साल के 2,82,945 यूनिट्स से ज्यादा है। हालांकि, अगस्त 2025 के मुकाबले मंथ-ऑन-मंथ 7.39% की गिरावट आई है। फिर भी YTD (वर्ष-से-अब तक) के आंकड़े 3.67% ऊपर हैं, जो बाजार के लिए एक पॉजिटिव संकेत है।

फिर से टॉप पर मारुति

मारुति सुजुकी ने हमेशा की तरह बिक्री में नंबर-1 पोजिशन बरकरार रखी। इसकी सितंबर बिक्री 1,23,242 यूनिट तक पहुंच गई, जो पिछले साल 1,15,530 यूनिट थी। इस कंपनी का मार्केट शेयर पिछले महीने 41.17% तक था। कंपनी को उम्मीद है कि नई विक्टोरिस (Victoris) SUV की बुकिंग्स (25,000 यूनिट्स पार) आने वाले महीनों में बिक्री को और ऊपर ले जाएंगी। इस कार की वेटिंग पीरियड अब लगभग 10 हफ्ते तक पहुंच चुकी है। मारुति सुजुकी की ये कारें जैसे Victors SUV बाजार में धूम मचा रही हैं।

टाटा EV से सबसे बड़ी छलांग

सितंबर 2025 का महीना टाटा के लिए अब तक का सबसे शानदार महीना रहा। इसकी बिक्री 41,151 यूनिट तक पहुंच गई। पिछले साल कंपनी की बिक्री 32,586 यूनिट तक पहुंच गई। कंपनी का मार्केट शेयर 13.75% तक पहुंच गया। अपनी तेजी से बढ़ती EV पोर्टफोलियो (जैसे Nexon EV, Punch EV, Curvv EV) की वजह से टाटा ने हुंडई और महिंद्रा दोनों को पछाड़ दिया और नंबर-2 पर पहुंच गई। टाटा की ये EV कारें जैसे Nexon EV और Punch EV ने ग्राहकों को खूब लुभाया है। टाटा EV सेगमेंट में इस महीने सबसे तेज ग्रोथ दिखाई।

महिंद्रा SUV से स्थिर ग्रोथ

महिंद्रा ने 37,659 यूनिट्स की बिक्री के साथ मजबूत प्रदर्शन जारी रखा। कंपनी की पिछले साल बिक्री 35,863 यूनिट तक पहुंच गई। वहीं, स्कॉर्पियो-N (Scorpio-N), थार (Thar) और XUV700 जैसी SUVs की मजबूत डिमांड अब भी कायम है। महिंद्रा SUV मॉडल्स जैसे Scorpio-N और Thar ने स्टेडी ग्रोथ दी है।

हुंडई की बिक्री में गिरावट

हुंडई की बिक्री पिछले महीने थोड़ी कमजोर रही। कंपनी ने सितंबर 2025 में 35,812 यूनिट्स की सेल हासिल की। कंपनी की बिक्री सितंबर 2024 में 38,833 यूनिट तक पहुंच गई। क्रेटा (Creta) SUV अब भी सेगमेंट की बादशाह है, लेकिन कुल मिलाकर कंपनी का मार्केट शेयर 13.72% से गिरकर 11.96% रह गया है। हुंडई की Creta SUV ने तो दमदार सेल की, लेकिन ओवरऑल परफॉर्मेंस में कमी आई।

टोयोटा, किआ, स्कोडा– मिड-टेबल की मजबूती

टोयोटा की बिक्री 20,303 यूनिट्स (थोड़ी गिरावट) रही। वहीं, किआ की सेल 16,727 यूनिट्स (Carnival और Seltos की मजबूत डिमांड) रही। इसके अलावा स्कोडा की बिक्री 6,510 यूनिट्स (नई Octavia vRS लॉन्च से उम्मीदें और बढ़ीं) तक पहुंच गई। टोयोटा और किआ जैसे ब्रांड्स ने मिड-लेवल में स्थिरता दिखाई।

MG, होंडा, रेनो, निसान का संघर्ष जारी

सितंबर 2025 में MG की बिक्री 4,729 यूनिट्स (YoY फास्ट ग्रोथ) रही। वहीं, होंडा की बिक्री 3,340 यूनिट्स (गिरावट) तक पहुंच गई। इसके अलावा रेनो की बिक्री 2,517 यूनिट्स तक पहुंच गई। निसान की बिक्री 1,319 यूनिट्स (भारी गिरावट, पिछले साल 2,171 यूनिट्स) तक पहुंच गई।

लक्जरी कार ब्रांड्स – BMW ने मारी बाजी

लक्सरी सेगमेंट में इस बार BMW ने मर्सिडीज-बेंज को पछाड़ दिया। BMW की 1,209 यूनिट, मर्सिडीज-बेंज की 1,182 यूनिट (↓) सेल हुईं। वहीं, BYD ने शानदार ग्रोथ दिखाते हुए 547 यूनिट्स की सेल हुई, जो पिछले साल सिर्फ 176 थीं। BMW ने लक्जरी कार बाजार में सरप्राइज जीत हासिल की।

Leave a Comment