Mehndi Design: घर बैठे बनाएं स्टाइलिश मेहंदी, सिक्के और चूड़ी से सीखें आसान ट्रिक्स

सोशल मीडिया पर आर्टिस्ट अक्सर अपने आर्ट के वीडियोज और फोटोज शेयर करते रहते हैं। अगर करवा चौथ पर मेहंदी लगाने के लिए आप भी आसान सी डिजाइन की तलाश में हैं। जो ना केवल फटाफट लग जाए बल्कि सुंदर और परफेक्ट दिखे। तो जरा इस मेहंदी आर्टिस्ट के वीडियो को देख लें। जिसमे वो चूड़ी और सिक्के की मदद से आसान सी बेल वाली अरेबिक डिजाइन में मेहंदी लगा रही है।

सिक्के से बनाई डिजाइन

अगर आप मेहंदी की कोन से डिजाइन बनाना नहीं जानती हैं। और डिजाइन बनाते वक्त लाइन आड़ी-तिरछी हो जाती है। जिसकी वजह से फिनिशिंग नहीं आती है तो ये ट्रिक बड़े काम की है। बस सिक्के को हथेली पर रखें और उसके आगे-पीछे गोला खींच लें।

चूड़ी से बनाएं डिजाइन

सिक्के की तरह ही आप चूड़ी की मदद से भी परफेक्ट गोला बना सकती हैं। और फिर बीच में डिजाइन भरें।

ब्रश से करें शेड

शेड वाली मेहंदी लगाना पसंद है लेकिन शेड लगाने के बाद कलर नहीं आता तो ब्रश की मदद से शेड बनाएं। इन ट्रिक्स की मदद से परफेक्ट और ब्यूटीफुल मेहंदी डिजाइन बनाई जा सकती है।

[मेहंदी लगाने की टिप्स, मेहंदी कैसे लगाएं, मेहंदी पैटर्न, मेहंदी डिजाइन, सिंपल मेहंदी डिजाइन, easy mehndi design, mehndi design, simple mehndi design, quick to make mehndi designs for beginners]

Leave A Reply

Your email address will not be published.