---Advertisement---

Maharashtra News : महाराष्ट्र में ट्रक ने बच्चों को कुचला, चार की मौत

Maharashtra News : महाराष्ट्र के कुरखेड़ इलाके में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने सबके दिल दहला दिए। दोपहर के वक्त एक तेज रफ्तार ट्रक ने मासूम बच्चों को कुचल दिया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चार बच्चों की जान नहीं बच सकी। घायल बच्चों का इलाज अभी जारी है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख, की बड़ी घोषणा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस भयानक हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।” घायल दो नाबालिग बच्चों का इलाज गड़चिरौली के सामान्य अस्पताल में चल रहा है।

उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें नागपुर एयरलिफ्ट करने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी और घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।

परभणी में एक और हादसा, दो महिलाओं की मौत

उधर, गुरुवार को महाराष्ट्र के परभणी में एक और दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। सुबह की सैर पर निकली दो महिलाओं को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह हादसा गंगाखेड़-परभणी हाईवे पर सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। दईठाणा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दईठाणा गांव से करीब 1.5 किलोमीटर दूर सड़क पर हुई। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment