Papaya Health Side Effects : आयुर्वेद के अनुसार खाने-पीने में कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। इनके पालन में चूक होने पर हमारी सेहत पर गहरा असर पड़ सकता है।
पपीता सेहत के लिए बेहद फायदेमंद फल है। इसमें विटामिन A, C, E, B ग्रुप, प्रोटीन, खनिज, डायटरी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे अल्फा, बीटा कैरोटीन और ल्यूटिन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
पपीते में मौजूद पपेन एंजाइम घाव जल्दी भरने, एलर्जी से लड़ने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है।
लेकिन ध्यान रहे, पपीते का सेवन कुछ खास चीज़ों के साथ करने से यह नुकसानदेह भी हो सकता है।
आइए जानते हैं वो 5 चीज़ें जिनके साथ पपीता नहीं खाना चाहिए
पपीते के साथ चाय
अगर आप हर भोजन के बाद चाय पीते हैं तो पपीता खाने के तुरंत बाद ऐसा करना टालें। चाय की कैटेचिन और पपीते के पपेन के मिलने से पेट में गैस, अपच, सीने में जलन और कब्ज की समस्या हो सकती है।
लंबे समय तक ऐसा करने से स्थायी गैस्ट्रिक परेशानियां भी हो सकती हैं।
पपीता + नींबू
पपीता और नींबू को एक साथ खाने से पाचन पर बुरा असर पड़ सकता है। यह एनीमिया और हीमोग्लोबिन असंतुलन जैसी समस्याओं का कारण भी बन सकता है।
पपीता + दूध
पपीते का पपेन एंजाइम दूध में मौजूद प्रोटीन को तोड़कर पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है।
इससे पेट दर्द, गैस, ब्लोटिंग और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। बेहतर है कि दूध पपीता खाने के कम से कम एक घंटे बाद पिएं।
पपीता + अंडा
नाश्ते में अंडे खाने वाले लोग ध्यान दें। पपीता और अंडे को एक साथ खाने से अपच, मतली, कब्ज और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
अंडे प्रोटीन और ओमेगा-3 से भरपूर होते हैं, जबकि पपीता पपेन एंजाइम से। दोनों का एक साथ सेवन पाचन के लिए भारी साबित हो सकता है।
पपीता + खट्टे फल
फ्रूट चाट में अगर संतरा, नींबू या अंगूर जैसे खट्टे फल शामिल हैं तो पपीता डालने से बचें। खट्टे फल अत्यधिक अम्लीय होते हैं और पपीते के साथ खाने पर एसिडिटी या सीने में जलन हो सकती है।
पपीता सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है, लेकिन इसे सही तरीके से और सही चीज़ों के साथ खाने से ही लाभ मिलता है। पपीते के साथ इन 5 चीज़ों से बचकर आप पाचन और सेहत दोनों को सुरक्षित रख सकते हैं।









