---Advertisement---

Pensioner News : देहरादून के पेंशनरों के लिए जरूरी खबर, सत्यापन नहीं कराया तो रुक जाएगी अगली पेंशन

---Advertisement---

देहरादून, 17 अप्रैल 2026 (दून हॉराइज़न)। देहरादून जिले के पेंशनरों (Pensioner News) के लिए प्रशासन ने अनिवार्य भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर समाज कल्याण और महिला कल्याण विभाग ने प्रथम चरण में सहसपुर और डोईवाला विकासखंडों के लिए शिविरों का शेड्यूल जारी किया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल के अनुसार, इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पेंशन का लाभ केवल जीवित और पात्र लाभार्थियों को ही मिले।

शिविरों का समय और स्थान

प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, पहला शिविर 22 अप्रैल को सहसपुर ब्लॉक के ग्राम खुशहालपुर स्थित पंचायत भवन में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 24 अप्रैल को डोईवाला ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज (राइका) बुल्लावाला में दूसरा शिविर लगेगा। दोनों स्थानों पर सत्यापन की प्रक्रिया सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी। इन शिविरों में वृद्धावस्था, दिव्यांग, विधवा और परित्यक्ता पेंशन योजना के सभी लाभार्थियों को पहुंचना होगा।

दस्तावेज और अनिवार्य उपस्थिति

सत्यापन के लिए पेंशनरों को स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है। लाभार्थियों को अपने साथ वोटर आईडी कार्ड और [Aadhaar Redacted] की मूल प्रति (Original Copy) लानी होगी। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने स्पष्ट किया है कि जो पेंशनर निर्धारित तिथियों पर शिविर में नहीं पहुंचेंगे, उनकी भविष्य की पेंशन राशि का भुगतान रोक दिया जाएगा।

अधिकारियों की जिम्मेदारी तय

सत्यापन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए मौके पर ग्राम प्रधान, सहायक समाज कल्याण अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मौके पर ही परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध कराएंगे, ताकि दस्तावेजों का मिलान तुरंत किया जा सके। प्रशासन ने विभाग को इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी वंचित न रहे।

सत्यापन शिविर का विवरण

ब्लॉकतिथिस्थानसमय
सहसपुर22 अप्रैल, 2026पंचायत भवन, खुशहालपुरप्रातः 11:00 बजे से
डोईवाला24 अप्रैल, 2026राइका, बुल्लावालाप्रातः 11:00 बजे से

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment