---Advertisement---

PM किसान की अगली 2000 रुपये की किस्त अटकने वाली है, बचा सकते हो तो बचा लो

नई दिल्ली, 29 नवंबर 2025 : 19 नवंबर 2025 को जैसे ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त आई, पूरे देश के करोड़ों किसानों के चेहरे खिल उठे। 9 करोड़ से ज़्यादा किसानों के खाते में सीधे 2000 रुपये डाले गए। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने एक क्लिक में DBT से पैसा भेज दिया। लेकिन अब सभी की नज़र 22वीं किस्त पर टिकी है, जो जल्द ही आने वाली है।

पर रुकिए! ये 2000 रुपये हर किसी के खाते में नहीं आएंगे। जिन किसानों ने अभी तक कुछ ज़रूरी काम नहीं किए, उनकी 22वीं किस्त रुक जाएगी। अगर आप भी इनमें से एक हैं तो अभी अलर्ट हो जाइए, वरना अगली बार खाता खाली रह जाएगा। आइए जानते हैं वो तीन बड़ी गलतियाँ कौन-सी हैं जिनकी वजह से आपका पैसा अटक सकता है।

पहली बड़ी वजह – ई-केवाईसी नहीं कराया

सबसे पहला और सबसे बड़ा रोड़ा है ई-केवाईसी। बहुत से किसानों को 21वीं किस्त भी इसी वजह से नहीं मिली थी। अगर अभी तक आपने अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है तो फटाफट करा लीजिए। ये काम घर बैठे ऑनलाइन या नजदीकी CSC सेंटर पर मिनटों में हो जाता है। देर की तो 22वीं किस्त भी हाथ से निकल जाएगी।

दूसरी वजह – ज़मीन का सत्यापन नहीं हुआ

दूसरा बड़ा कारण है भूमि सत्यापन यानी लैंड वेरिफिकेशन। सरकार ने इसे भी अनिवार्य कर दिया है। अगर आपकी ज़मीन का रिकॉर्ड वेरिफाई नहीं हुआ है तो कितना भी इंतज़ार कर लो, पैसा नहीं आएगा। अभी PM किसान पोर्टल पर लॉगिन करके या पटवारी/लेखपाल से संपर्क करके ये काम तुरंत पूरा कर लें।

तीसरी वजह – आधार लिंकिंग में चूक

तीसरी सबसे आम गलती है बैंक खाते में आधार कार्ड लिंक न होना। बहुत से किसानों का आधार तो है, लेकिन बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है। बिना आधार सीडिंग के DBT काम नहीं करता। नजदीकी बैंक शाखा या कस्टमर सर्विस पॉइंट पर जाइए और आज ही आधार को बैंक खाते से लिंक करवाइए। बस 5 मिनट का काम है, लेकिन ये न हुआ तो 2000 रुपये पक्का रुक जाएगा।

तो देर किस बात की? अभी मोबाइल निकालिए, PM-KISAN की ऑफिशियल वेबसाइट या ऐप खोलिए और अपना स्टेटस चेक कर लीजिए। तीनों काम पूरे हैं या नहीं, देख लीजिए। अगर कुछ बाकी है तो आज ही निपटा दीजिए, ताकि 22वीं किस्त सीधे आपके खाते में आए और मुस्कान बरकरार रहे।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment