---Advertisement---

PM Modi Uttarakhand Visit : ‘लोकप्रिय और कर्मठ मुख्यमंत्री’; पीएम मोदी ने मंच से की सीएम धामी की जमकर तारीफ

---Advertisement---

देहरादून, 14 अप्रैल 2026 (दून हॉराइज़न)

PM Modi Uttarakhand Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन कार्यक्रम में एक बार फिर उत्तराखंड के प्रति अपना गहरा लगाव प्रदर्शित किया। सिर पर उत्तराखंड की पहचान ‘ब्रह्मकमल टोपी’ धारण किए प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत स्थानीय गढ़वाली और कुमाऊंनी बोली के शब्दों से की, जिससे जनसभा में मौजूद लोगों के साथ उनका सीधा जुड़ाव नजर आया।

पहाड़ी बोली और संस्कृति का सम्मान

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में ‘भुला-भुलियों’ (भाई-बहनों), ‘सयाणा’ (बुजुर्गों) और ‘आमा-बाबा’ जैसे शब्दों को प्रमुखता से शामिल किया। उन्होंने एक्सप्रेस-वे के निर्माण को मां डाटकाली का आशीर्वाद बताते हुए कहा कि देहरादून पर उनकी विशेष कृपा है। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश सीमा से सटे संतला माता मंदिर, नंदा राजजात, पंच बदरी, पंच केदार और पंच प्रयाग का उल्लेख कर राज्य की आध्यात्मिक विरासत को विकास के साथ जोड़ा।

मोदी-धामी की केमिस्ट्री और सराहना

मंच पर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बीच मजबूत तालमेल भी चर्चा का विषय रहा। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में धामी को राज्य का ‘लोकप्रिय, कर्मठ और युवा मुख्यमंत्री’ कहकर संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भाषण दे रहे थे, तब भी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को किसी गंभीर विषय पर चर्चा करते देखा गया, जो दोनों नेताओं के बीच बेहतर प्रशासनिक और राजनीतिक बॉन्डिंग को दर्शाता है।

सांस्कृतिक वेशभूषा और संदेश

यह पहला मौका नहीं है जब प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड की वेशभूषा को राष्ट्रीय मंच पर जगह दी हो। ब्रह्मकमल टोपी के साथ उनके भाषण में गढ़वाली-कुमाऊंनी के छोटे-छोटे वाक्यों का समावेश स्थानीय जनता के बीच एक भावनात्मक संदेश देने की कोशिश मानी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक्सप्रेस-वे केवल एक सड़क नहीं, बल्कि उत्तराखंड की प्रगति का नया द्वार है, जिसमें राज्य की संस्कृति का भी पूरा सम्मान समाहित है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment