पंजाब में बढ़ रहा है नशे का खतरा, नशे की ओवरडोज ने छीन ली दो युवाओं की जान

पंजाब में नशे से कई घरों के चिराग बुझ रहे हैं। नशा युवा के लिए मौत बना हुआ है। पंजाब सरकार, पुलिस व स्थानीय प्रशासन के नशे को रोकने के लिए प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। संगरूर के भवानीगढ़ शहर में नशे की ओवरडोज से दो युवाओं की मौत हो गई। दोनों के शव एक घर के कमरे में मिले। पुलिस ने दोनों के परिजनों से बयान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

HCS परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, राज्य के विकास में निभाने की उम्मीदें जताई

जानकारी मुताबिक भवानीगढ़ के रामपुरा रोड पर स्थित एक मकान में दो युवकों रणजीत सिंह (27) और बनी सिंह (25) के शव रहस्यमय परिस्थितियों में पड़े मिले, जिनमें से एक ने हाथ में सिरिंज पकड़ रखी थी। इससे यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों युवकों की मौत नशे की ओवरडोज से ही हुई है। 

जहां युवकों के शव मिले वह मृतक बनी के रिश्तेदार का घर है। बनी के परिजनों ने बताया कि यह घर उनके रिश्तेदार रणजीत सिंह का है और वह यहां अकेला रहता था। रणजीत सिंह के माता-पिता और भाई की मौत हो चुकी है। इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान भी था। उनका बेटा बनी इसी वजह से यहां आकर रात में उसके पास सोता था और सुबह घर लौट आता था। 

जेजेपी नेता रविंद्र सैनी हत्याकांड : पुलिस मुठभेड़ में 8 आरोपी गिरफ्तार, तीन बदमाशों को लगी गोलियां

शुक्रवार सुबह जब उनका लड़का बनी घर नहीं लौटा और उन्होंने उसे फोन किया तो फोन भी बंद आ रहा था। घर वाले उसे ढूंढते हुए रणजीत सिंह के घर पहुंचे तो देखा कि घर के दरवाजे बंद थे। उन्होंने एक कमरे का दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर बिस्तर पर दोनों के शव पड़े मिले। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया और कार्रवाई शुरू कर दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.