वास्तु शास्त्र के अनुसार जानिये घर में दीवार घड़ी लगाने की सही दिशा, बनी रहेगी सुख शांति

वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर घड़ी गलत दिशा में लगी हुई है तो आर्थिक, मानसिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार सही दिशा एवं सही स्थान पर लगी हुई घड़ी हमारे भाग्य को सही दिशा में ले जा सकती है। आइए जानते हैं कि घर में लगी घड़ी को लेकर क्या कहता है वास्तुशास्त्र-

पूर्व और उत्तर दिशा में लगाएं घड़ी

वास्तुशास्त्र के अनुसार पूर्व दिशा में लगी हुई घड़ी शुभ होती है। उत्तर दिशा में लगी घड़ी भी शुभ फल देती है। 

पश्चिम और दक्षिण दिशा में न लगाएं घड़ी

पश्चिम दिशा में घड़ी नहीं लगानी चाहिए। दक्षिण दिशा में घड़ी किसी भी सूरत में नहीं लगानी चाहिए। यह घड़ी आपके लिए बुरा समय लाती है तथा घर/ऑफिस में परेशानियां बढ़ाती है।

दरवाजे के ऊपर घड़ी न लगाएं

वास्तुशास्त्र के अनुसार दरवाजे के ऊपर घड़ी कभी नहीं लगानी चाहिए। दरवाजे के ऊपर घड़ी लगाना शुभ नहीं माना जाता है। 

बंद घड़ी न रखें घर में

वास्तुशास्त्र के अनुसार बंद घड़ी कभी ना रखें। इसे हमेशा समय पर ही रखना चाहिए। सूइयां समय से आगे या पीछे नहीं रखनी चाहिए।

टूटी हुई घड़ी घर में न रखें

घर में कभी भी टूटी हुई घड़ी नहीं रखनी चाहिए। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में टूटी हुई घड़ी रखने से घर का वातावरण खराब होता है। टूटी हुई घड़ी को दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है। अगर घड़ी टूट गई है तो उसे घर से बाहर कर दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.