कौन सी है आपकी राशि? 1 मिनट में करें पता, बस अपना नाम बताएं!

सबसे बड़ी बात तो ये भी है कि करियर से लेकर के विवाह तक में कुंडली की आवश्यकता होती है। लेकिन बहुत से लोगों को ये नहीं पता होता है कि उनकी राशि क्या है? इसे लेकर के काफी बार वो कन्फ्यूज्ड भी हो जाते हैं।

ऐसे में हम आपको बताएंगे की आप आसानी से अपने राशि का पता कैसे लगा सकते हैं:

कौन सी राशि के जातक हैं आप, कैसे लगाएं इसका पता?

स्पेशली जब बात आती है भारत देश की तो यहां सबसे ज्यादा चंद्र राशि को ही अहमियत दी जाती है। इसके पीछे का कारण है कि ज्योतिष में चंद्र ग्रह को मन का कारक भी माना गया है। और बात करें सूर्य ग्रह की तो इन्हें आत्मविश्वास और आत्मा का कारक माना गया है।

लेकिन भारत के ज्योतिष शास्त्र में और वैदिक ज्योतिष में चंद्र राशि को अधिक महत्व दिया गया है। क्योंकि माना जाता है कि जो चंद्र राशि होती है वो ही असल में व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में काफी सारी बातों को दर्शाती है। इसलिए इससे ज्यादा सही और सटीक तरह से व्यक्ति के बारे में काफी सारी बातों को जाना जा सकता है कि वे कैसा होगा।

आसान से तरीकों से जान सकते हैं कि आपकी राशि क्या है?

किसी भी व्यक्ति की जन्मतिथि, उसका जन्म किस समय और कहां हुआ इस आधार पर पता लगाया जा सकता है कि उसकी राशि क्या होगी। कुंडली बनाते समय भी इन सारी चीजों का पता होना बहुत जरूरी है।

अपने नाम के पहले अक्षर से भी जान सकते हैं कि किस राशि के जातक हैं आप:

सबसे ज्यादा आसान तरीका यही है कि आप अपने नाम के पहले अक्षर से ही अपनी राशि का पता लगा सकते हैं। लेकिन नाम के आधार पर कई लोग ये भी कहते हैं कि सटीक और सही राशि का पता नहीं चल पाता है। लेकिन सबसे सरल उपाय आजकल नाम से राशि पता लगाने का ही है।

ऐसे में जानिए कि आपके नाम के पहले अक्षर के अनुसार कौन सी राशि ( Zodiac Sign) के हैं आप जातक:

1. मेष
अ, ल, ली, ला, लू, ले, च, चा, चू, चे
2. वृषभ
द, दी, दे, ई, ए, वो, ऊ
3. मिथुन
ह, छ, ड, क, के, को
4. कर्क
डा, ही, ह, हे,ही
5. सिंह
टी, टा, मे, मि, म
6. कन्या
प, पे, पो
7. तुला
तू, ते, ता, रो, रे, रा
8. वृश्चिक
या, यी, ने, नी, नू, लो
9. धनु
ढा, भू, फा, यो, ये, धा
10. मकर
ग, भो, गी, खो, जी, जा
11. कुंभ
से, सो, द, सा, द, गो, ग
12. मीन
चा, ची, झ, दू, दी, दो

Leave A Reply

Your email address will not be published.