कर्ज से मुक्ति: इन टोटकों से होगा कर्ज का बोझ हल्का, आज ही अपनाएं!

दून हॉराइज़न, नई दिल्ली

हम में से बहुत सारे लोग तो ऐसे हैं, जो मेहनत तो बहुत करते हैं लेकिन जब फल की बारी आती है तो केवल निराशा हाथ लगती है। इसके चलते व्यक्ति निराश तो हो ही जाता है , साथ ही साथ डिप्रेशन का शिकार भी। लेकिन क्या आपको पता है की हिन्दू धर्म में इन सभी विषयों के बारे में कई सारी बातें की गई हैं। वहीं, कर्ज में डूबा व्यक्ति कैसे इस दलदल से बाहर निकल सकता है, ये भी बताया गया है।

ऐसे में जानिए कि कर्ज के उपायों को अपनाकर कैसे इन सबसे छुटकारा पा सकते हैं:

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु जी की विधि विधान से पूजा करें। मां लक्ष्मी जी और भगवान विष्णु जी दोनों को ही हल्दी प्रिय है, तो ऐसे में उन्हें इसकी गांठ अर्पित करें। इस तरह के टोटके को करने से धन लाभ के योग बनेंगे, कर्ज से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा सभी पुराने मुद्दे दूर हो जाएंगे।

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए आज का दिन यानी की शनिवार का दिन सबसे ज्यादा अच्छा और शुभ माना जाता है। शनिवार का दिन शनि देव जी का होता है और उन्हें कुत्ते बहुत प्रिय हैं, तो ऐसे में इस दिन कुत्तों को खाना जरूर खिलाएं।

कर्ज से मुक्ति पाने के लिए महामृत्युजय मंत्र का जप बहुत ही ज्यादा असरदार साबित होता है। पूजा के दौरान महामृत्युजंय मंत्र का जप करें। जल्द से जल्द कर्ज की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।

रोजाना सुबह उठकर सूर्य देवता को जल अर्पित करें। इसके अलावा स्नान करने के बाद तुलसी जी की पूजा करने से भी कर्ज से मुक्ति मिल जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.