Janmashtami 2024: जन्माष्टमी के लिए परफेक्ट पंचामृत कैसे बनाएं, यहाँ जाने विधि

कृष्ण मंदिरों में विशेष दर्शन और पूजा-पाठ का आयोजन किया जाता है और साथ ही लोग घर पर भी कृष्ण जन्म का जश्न मनाते हैं। जन्माष्टमी के दिन घर में भी भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा की जाती है। 

इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 26 अगस्त और सोमवार को मनाया जाएगा. जन्माष्टमी के मौके पर भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है और उन्हें 56 तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है. भगवान के यज्ञों में पंचामृत सबसे महत्वपूर्ण है। भगवान को पंचामृत भी अर्पित किया जाता है और भगवान को उससे स्नान कराया जाता है। 

यह तो सभी जानते हैं कि पंचामृत 5 चीजों से मिलकर बनता है। लेकिन ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता होता है कि इन 5 वस्तुओं का माप क्या है और पंचामृत बनाने की सही विधि क्या है। आइए आज हम आपको पंचामृत बनाने का सही तरीका बताते हैं।

पंचामृत में चीनी, दूध, शहद, दही का उपयोग किया जाता है। लेकिन इन 5 चीजों को उचित माप के साथ जोड़ना होगा। अगर आप नहीं जानते कि पंचामृत बनाने के लिए किसी चीज की कितनी मात्रा लेनी होगी तो आइए आज हम आपको बताते हैं। 

पंचामृत बनाने की सामग्री 

  • दूध एक कप 
  • दही दो बड़े चम्मच 
  • देसी घी एक बड़ा चम्मच 
  • शहद एक बड़ा चम्मच 
  • चीनी एक बड़ा चम्मच 

पंचामृत कैसे बनाये 

पंचामृत बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ बर्तन में एक कप दूध लें, दूध को कमरे के तापमान पर निकाल लें. – अब इसमें दो चम्मच ताजा दही मिलाएं. ध्यान रखें कि दही ज्यादा खट्टा न हो. – फिर इसमें एक चम्मच घी डालें. – घी डालने के बाद दूध और दही को अच्छी तरह मिला लीजिए. इसके बाद इसमें शहद मिलाएं और चारों सामग्रियों को एक मिनट तक अच्छे से हिलाएं।

फिर अंत में चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। यह पंचामृत बनाने का पारंपरिक तरीका है। इस प्रकार तैयार किया गया पंचामृत भगवान को अर्पित किया जा सकता है। पंचामृत ग्रहण करने से पहले भगवान को तुलसी के पत्ते डालना जरूरी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.