Karwa Chauth Sargi: करवा चौथ 2024 में कब और कैसे करें सरगी की तैयारी, जाने शुभ मुहूर्त और खाने का सही समय

इस साल करवा चौथ 20 अक्टूबर 2024, रविवार को है। हिंदू धर्म की परंपरा के अनुसार, सास द्वारा दी गई सरगी खाकर सुहागिनें व्रत की शुरुआत करती हैं। फिर पूरे दिन निर्जला व्रत करने के बाद चंद्र दर्शन व अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं। जानें इस साल सरगी खाने का शुभ मुहूर्त क्या है।

करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है: कई जगहों पर करवा चौथ व्रत की शुरुआत सरगी खाकर की जाती है। ये सरगी सास अपनी बहू को उपहार के रूप में देती है। सरगी में सूखे मेवे, फल, मिठाई, साड़ी, मेहंदी, बिंदी, बिछिया और शगुन के तौर पर अन्य श्रृंगार की चीजें रखी जाती हैं।

करवा चौथ पर सरगी खाने का शुभ मुहूर्त- सरगी सूर्योदय से 2 घंटे पूर्व खाई जाती है। इस साल करवा चौथ 20 अक्टूबर को है। इस दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 30 मिनट पर होगा। करवा चौथ के दिन सरगी स्नान आदि करने के बाद सुबह 04 बजकर 30 मिनट तक खा सकते हैं।

करवा चौथ 2024 शुभ मुहूर्त-हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 20 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी और 21 अक्टूबर को सुबह 04 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगी।

करवा चौथ व्रत का समय क्या है- करवा चौथ व्रत 20 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 22 मिनट से शाम 07 बजकर 55 मिनट तक है। व्रत की कुल अवधि 13 घंटे 33 मिनट है।

करवा चौथ पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है- करवा चौथ पूजन का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 45 मिनट से शाम 07 बजकर 01 मिनट तक रहेगा।

करवा चौथ पर चांद निकलने का समय- करवा चौथ पर चांद निकलने का समय शाम 07:55 मिनट है। हालांकि अलग-अलग जगहों पर समय में परिवर्तन संभव है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.