Vastu Tips: इन पौधों से बढ़ते हैं घर में झगड़े, लगाने से पहले जान ले ये बातें

वैसे तो पेड़ पौधों का घर में होना बहुत ही ज्यादा अच्छा और शुभ माना जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि इनका कनेक्शन वास्तु से भी होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मानें तो कुछ ऐसे पेड़ पौधे होते हैं, जिन्हें भूलकर भी घर के भीतर नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि इन्हें लगाने से दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

पेड़ पौधों को घर के अंदर लगाने से पहले जान लें ये नियम:

कमरों को डेकोरेट करने के लिए और खूबसूरत दिखाने के लिए कभी भी फाइबर या प्लास्टिक के पौधों को नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से नकारात्मकता फैल सकती है। नेगेटिव एनर्जी के फैलने से परिवार में कलह बढ़ता है। जिस कारण से सुख शांति और समृद्धि खत्म हो जाती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी घर में कांटे वाले पेड़ व पौधे को नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि ये केवल लड़ाई झगड़े के साथ साथ कलह को भी बढ़ावा देते हैं। जिस कारण से परिवार से सुख शांति खत्म होने लग जाती है।

घर के अंदर कमरों में किसी तरह का पौधा लगाना वैसे तो शुभ नहीं माना जाता है। घर में रूम के अंदर पेड़ पौधे लगाने के बजाय आप बाहर इन्हें लगा सकते हैं। क्योंकि ये नेगेटिविटी को खत्म कर देते हैं और आप पॉजिटिव रहते हैं। वहीं, घर में छोटा ही सही पर गार्डन जरूर बनाएं।

इन पेड़ पौधों को लगाने से गणेश जी और मां लक्ष्मी जी की बरसती का कृपा

घर के अंदर पौधे लगाने की इच्छा है तो ऐसे पौधों को लगाएं जो आपको पॉजिटिव एनर्जी दें। जैसे तुलसी जी के पौधा घर के आंगन में या बाहर लगा सकते हैं। शमी का पेड़ लगाएं, इसे लगाने से न केवल मां लक्ष्मी जी बल्कि गणेश जी भी आशीर्वाद देते हैं। गुड़हल का पेड़ लगाएं। इन पेड़ों को घर पर लगाने से जीवन में धन संपदा बरकरार रहती है। वहीं, जेगेटिविटी भी घर से दूर रहती है और घर के बाहर चारों ओर पॉजिटिविटी बनी रहती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.