Vastu Tips: ये पौधे घर में लगाने से रोग, दरिद्रता और कलह का बनता है वातावरण, घर में लगाने से बचें

वैसे अगर देखा जाए तो वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर हम वास्तु शास्त्र के अनुसार चलते है तो हमारे जीवन में कभी कठिनाइयाँ नही आती है और जीवन में सुख शांति बनी रहती है। आपमें से काफी लोग घर में पौधे लगाने का शौक रखते होगे।

लेकिन क्या आपको पता है की कुछ पौधों को वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में लगाना अशुभ माना जाता है। अगर आप जाने अनजाने ऐसे वर्जित पौधों को घर में लगाते है। तो इससे आपके जीवन में गरीबी और परेशानी आ सकती है। आइये ऐसे ही कुछ वर्जित पौधों के बारे में आपको जानकारी देते है जिसे आपको घर में लगाने से बचना चाहिए।

घर में ना लगाये यह पेड़ पौधे

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में इमली का पौधा लगाने से बचना चाहिए। अगर आप घर में इमली का पौधा लगाते है इससे आपके घर में में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। इससे आपके जीवन में दरिद्रता आ सकती है। इसके अलावा घर में मेहंदी का पौधा लगाना भी वर्जित माना जाता है। घर में भूलकर भी कभी भी महेंदी का पौधा नही लगाना चाहिए। इससे आपके जीवन में बनी हुई सुख शांति भंग हो सकती है।

घर में बबूल का पेड़ लगाने से बचे

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बबूल का पेड़ लगाना भी अशुभ माना जाता है। अगर आप घर में बबूल का पेड़ लगाते है। तो घर में आपसी विवाद बढ़ जाता है। यह घर में कलह उत्पन्न करता है। इससे घर के सदस्यों के बीच प्रेम खत्म हो जाता है और परिवारिक झगड़े बढ़ जाते है।

अगर आपने घर में इमली, मेहंदी या फिर बबूल का पेड़ या पौधा लगा रखा है तो उसे जल्द ही दूर करे। इससे आपके जीवन में बुरा प्रभाव पड़ता है। यह पौधे वास्तु के मुताबिक सही नही माने है। इन्हें घर में लगाना अशुभ माना जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.