---Advertisement---

देहरादून में 14 लाख की सनसनीखेज लूट का 24 घंटे में खुलासा, 3 गिरफ्तार

देहरादून के इंद्रेश अस्पताल के पास हुई 14 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। वारदात को परिचितों ने ही अंजाम दिया था, तीन गिरफ्तार।

देहरादून, 09 नवंबर : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिनदहाड़े हुई 14 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके चार अन्य साथियों की तलाश जारी है। हैरानी की बात यह है कि इस पूरी साजिश का मास्टरमाइंड पीड़ितों का परिचित ही निकला, जिसने जल्दी अमीर बनने की चाहत में मुखबिरी कर इस वारदात को अंजाम दिलाया।

गाड़ी रोककर की थी मारपीट और लूट

दरअसल, यह पूरी घटना 7 नवंबर की दोपहर की है। हरिपुर कलां, मोतीचूर के रहने वाले राजेश कुमार सोनी अपने साथी दिनेश तिवारी के पास जमीन के एक सौदे के सिलसिले में गए थे। राजेश ने दिनेश तिवारी से 14 लाख रुपये नकद लिए और एक बैग में रख लिए। इसके बाद राजेश अपने साथी दिनेश, ओमकार और गुरविंदर के साथ अपनी गाड़ी (UK06 2002) में बैठकर वहां से निकल गए।

जैसे ही उनकी गाड़ी पटेलनगर थाना क्षेत्र में इंद्रेश अस्पताल के पास पहुंची, तभी पीछे से चार-पांच एक्टिवा और बाइक सवार युवक वहां आ धमके। इन बदमाशों ने गाड़ी रुकवाकर राजेश और उनके साथियों के साथ अचानक मारपीट शुरू कर दी। इससे पहले कि गाड़ी में बैठे लोग कुछ समझ पाते, बदमाश पिछली सीट पर रखा पैसों से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए।

24 घंटे के भीतर सीसीटीवी से मिला सुराग

इस दुस्साहसिक वारदात के बाद राजेश कुमार सोनी ने तुरंत पटेलनगर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2), 310(2) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। दिनदहाड़े हुई इस लूट को गंभीरता से लेते हुए देहरादून के एसएसपी ने तुरंत अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया और आरोपियों की धरपकड़ के सख्त निर्देश दिए।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment