OneUI 7 : नए Android 15 के साथ आ रहा है Samsung का दमदार One UI 7, जानिए कौन से फोन होंगे शामिल

OneUI 7 : गूगल ने अपने लेटेस्ट मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Android 15 से I/O डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस में पिछले महीने पर्दा उठाया है और कंपनी ने हाल ही में Android 15 थर्ड बीटा अपडेट रिलीज किया है। अगले कुछ सप्ताह में Pixel स्मार्टफोन्स को इसका स्टेबल अपडेट मिलने लगेगा और अब Samsung ने खुशखबरी दी है। संकेत मिले हैं कि साल की दूसरी छमाही में ढेरों सैमसंग डिवाइसेज को Android 15 पर आधारित OneUI 7 अपडेट मिलेगा।

सैमसंग ने Android 15 पर आधारित OneUI 7 की टेस्टिंग शुरू कर दी है और इसका पहला इंटरनल टेस्ट बिल्ड Samsung Galaxy S24 के लिए शरू किया जाएगा। अगले कुछ सप्ताह में बीटा टेस्टर्स को लेटेस्ट अपडेट और फीचर्स मिलने लगेंगे। सामने आया है कि लेटेस्ट अपडेट का फायदा Galaxy S, Galaxy Z, Galaxy A, Galaxy M और Galaxy F सीरीज के ढेरों डिवाइसेज को दिया जाएगा।

OneUI 7 : सबसे पहले इन डिवाइसेज को मिलेगा अपडेट

रिपोर्ट्स में संकेत मिले हैं कि सबसे पहले साउथ कोरियन टेक कंपनी सैमसंग के फ्लैगशिप लाइनअप Galaxy S24 सीरीज को लेटेस्ट फीचर्स और OneUI 7 अपडेट दिया जाएगा। कंपनी ने अपने कई मिडरेंज डिवाइसेज के लिए के लिए कई साल तक OS अपडेट्स का वादा किया है, ऐसे में साफ है कि उन्हें भी लेटेस्ट Android 15 अपडेट दिया जाएगा।

OneUI 7 : अपडेट की लिस्ट में शामिल हैं ये सैमसंग फोन

सैमसंग के जिन डिवाइसेज को लेटेस्ट अपडेट मिलेगा, उनकी लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं।

Galaxy S series

  • Galaxy S24 Ultra
  • Galaxy S24+
  • Galaxy S24
  • Galaxy S23 Ultra
  • Galaxy S23+
  • Galaxy S23
  • Galaxy S23 FE
  • Galaxy S22 Ultra
  • Galaxy S22+
  • Galaxy S22
  • Galaxy S21 FE
  • Galaxy S21 Ultra
  • Galaxy S21+
  • Galaxy S21

Galaxy Z series

  • Galaxy Z Fold 6
  • Galaxy Z Fold 5
  • Galaxy Z Flip 6
  • Galaxy Z Flip 5
  • Galaxy Z Fold 4
  • Galaxy Z Flip 4
  • Galaxy Z Fold 3
  • Galaxy Z Flip 3

Galaxy Tabs

  • Galaxy Tab S9 FE+
  • Galaxy Tab S9 FE
  • Galaxy Tab S9 Ultra
  • Galaxy Tab S9+
  • Galaxy Tab S9
  • Galaxy Tab S8 Ultra
  • Galaxy Tab S8+
  • Galaxy Tab S8
Leave A Reply

Your email address will not be published.