24 अक्टूबर को लॉन्च होगा OxygenOS 15, इन OnePlus फोन में मिलेगा नया लुक

कंपनी का कहना है कि Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 वनप्लस की गहरी रिसर्च का लाभ उठाता है। यह अब तक का सबसे तेज और सबसे यूजर-फ्रेंडली ऑक्सीजनओएस अपडेट भी होगा। इसमें तेज और स्मूथ यूआई, मीनिंगफुल AI फीचर्स के साथ-साथ एक बेहतरीन डिजाइन स्टाइल देखने को मिलेगा। नीचे देखें एजिबिल डिवाइस की लिस्ट..

नए अपडेट में क्या खास

कंपनी ने कहा कि यूजर्स को तेज, स्मूद और बेहतरीन एक्सपीरियंस प्रदान करना हमेशा से ही वनप्लस का मुख्य उद्देश्य रहा है। नए OxygenOS 15 में, वनप्लस ने इंडस्ट्री-लीडिंग सॉफ्टवेयर एल्गोरिदम तकनीक को इंटीग्रेट किया है, जो शानदार एनिमेशन इफेक्ट प्राप्त करने के लिए एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म के इन-बिल्ट एनिमेशन को क्रिएटिव तरीके से दोबारा बनाता है।

इसके अलावा, OxygenOS 15 अपने डिजाइन को एक यूनिक विजुअल स्टाइल के साथ भी आता है। नए अपडेट के साथ, वनप्लस कुछ इंटरेस्टिंग फीचर्स भी ला रहा है, जो मल्टी-टास्किंग को और बेहतर बनाएगा।

इसके अलावा, OxygenOS 15 में वनप्लस के लेटेस्ट एआई फीचर्स भी पेश किए गए हैं, जिसका उद्देश्य यूजर्स को एडवांस्ड टेक्नोलॉजी से सशक्त बनाना है। कंपनी का कहना है कि इस फीचर्स को खासतौर से यूजर्स की प्रोडक्टिविटी और क्रिएटिविटी को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने कहा कि नए OxygenOS 15 अपडेट में स्पीड, परफॉर्मेंस और इंटेलिजेंस का बेहतरीन कॉम्बीनेशन देखने को मिलेगा।

नीचे देखें OxygenOS 15 अपडेट के लिए एलिजिबल डिवाइस की लिस्ट:

  • OnePlus 10 Pro
  • OnePlus 10R
  • OnePlus 10T
  • OnePlus 11
  • OnePlus 11R
  • OnePlus 12
  • OnePlus 12R
  • OnePlus Nord 3
  • OnePlus Nord 4
  • OnePlus Nord CE 3
  • OnePlus Nord CE 3 Lite
  • OnePlus Nord CE 4
  • OnePlus Nord CE 4 Lite
  • OnePlus Open
  • OnePlus Pad
  • OnePlus Pad 2
Leave A Reply

Your email address will not be published.