इस महिंद्रा SUV ने तोड़ा रिकॉर्ड, 3 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी पहली बार

Mahindra Thar : भारतीय एसयूवी बाजार की दिग्गज SUV महिंद्रा थार (Mahindra Thar) ने एक बड़ी सफलता की कहानी लिखी है। अपनी दूसरी जेन के लॉन्च के महज 5 साल (अक्टूबर 2020) बाद थार ने सितंबर 2025 की शुरुआत में 3,00,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।

इस शानदार और फास्ट ग्रोथ के पीछे सबसे बड़ा हाथ इसके नए अवतार फाइव-डोर थार रॉक्स (Five-door Thar Roxx) का है, जो लॉन्च होते ही इस ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली मॉडल बन गया है। महिंद्रा थार की ये रफ्तार देखकर कोई भी हैरान हो जाए, क्योंकि ये SUV न सिर्फ ऑफ-रोड किंग है बल्कि अब फैमिली यूजर का भी फेवरेट बन चुकी है।

आंकड़े जो बताते हैं थार का दबदबा

इसने लॉन्च के 5 साल में 3,00,000 थार यूनिट्स की बिक्री का रिकॉर्ड बनाया। थार रॉक्स ने भी कमाल किया। 5-डोर मॉडल थार रॉक्स ने एक साल से भी कम समय में 71,000 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। ये थार (Thar) की सेल्स में 68% योगदान देती है। महिंद्रा थार की ये तेजी देखकर लगता है कि फाइव-डोर थार रॉक्स ने बाजार में तूफान ला दिया है, और ये आंकड़े खुद ही बयां कर रहे हैं कि क्यों ये SUV इतनी पॉपुलर हो गई।

महिंद्रा की कुल एसयूवी बिक्री में 15% का योगदान

2020 के बाद से थार ब्रांड महिंद्रा की कुल एसयूवी बिक्री में 15% का योगदान दे रहा है। सिर्फ स्कॉर्पियो ट्विन्स के बाद अप्रैल–अगस्त 2025 के बीच थार महिंद्रा की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही। दूसरी जेन की 3-डोर थार ने अपनी बेहतरीन ऑफ-रोड क्षमता, एडवांस फीचर्स और ऑटोमैटिक विकल्पों के साथ बाजार में धूम मचाई थी।

लेकिन, 5-डोर थार रॉक्स ने इसमें व्यावहारिकता (Practicability) जोड़कर इसे परिवारों के लिए भी पसंदीदा बना दिया। महिंद्रा थार की ये ड्यूल अपील – एक तरफ एडवेंचर, दूसरी तरफ डेली ड्राइव – ने इसे टॉप पर पहुंचा दिया है। फाइव-डोर थार रॉक्स जैसी वैरिएंट्स ने तो जैसे थार को नई जिंदगी दे दी।

GST कटौती का फायदा

हाल ही में हुई GST रिवीजन के बाद महिंद्रा (Mahindra) ने थार रॉक्स (Thar Roxx) की कीमतों में 1.33 लाख तक की कटौती कर दी है। इससे SUV अब और भी अट्रैक्टिव प्राइस पॉइंट पर उपलब्ध है, जिससे इसकी डिमांड और तेज हो गई है। ये कटौती महिंद्रा थार के लिए गेम-चेंजर साबित हो रही है, क्योंकि अब ज्यादा लोग इसे अफोर्ड कर पा रहे हैं। थार रॉक्स की ये डील देखकर तो खरीदारों की लाइन लग गई लगती है।

थार अपनी कैटेगिरी में बेस्ट परफॉर्मेंस देने के लिए जानी जाती है। यह पावरफुल डीजल और टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है, जिसके पावर और टॉर्क के आंकड़े इसे अपने सीधे रायवल मारुति सुजुकी जिम्नी (Maruti Suzuki Jimny) और फोर्स गुरखा (Force Gurkha)—से आगे रखते हैं।

महिंद्रा थार की ये ताकतवर इंजनिंग और रफ एंड टफ बिल्ड क्वालिटी ही इसे बाकियों से अलग बनाती है। फाइव-डोर थार रॉक्स में ये फीचर्स और भी शानदार लगते हैं, जो इसे परफेक्ट लाइफस्टाइल SUV बनाते हैं।

विजन T कॉन्सेप्ट पेश

महिंद्रा ने हाल ही में विजन T कॉन्सेप्ट (Vision T Concept) पेश किया, जो थार के EV अवतार और हाई-टेक फीचर्स की झलक दिखाता है। EV वर्जन महिंद्रा की बॉर्न इलेक्ट्रिक (Born Electric) रेंज का हिस्सा हो सकता है। नए बॉडी स्टाइल और टेक-लेडेड वैरिएंट्स आने वाले हैं। थार को एक लाइफस्टाइल + डेली यूज SUV के रूप में और मजबूती मिलेगी।

महिंद्रा थार का ये इलेक्ट्रिक फ्यूचर देखकर एक्साइटमेंट तो बनता है, क्योंकि फाइव-डोर थार रॉक्स के बाद अब EV थार भी रोड पर उतरने को तैयार लग रही है।

Leave a Comment