Chanakya Niti: पुरुषों में है अगर ये 3 खूबियां तो उनपर झट से मर मिटती हैं महिलाएं

आमतौर पर सभी जानते हैं कि आचार्य चाणक्य की नीतियों (Acharya Chanakya’s policies) पर चलकर एक साधारण सा बालक सम्राट बन गया। यहां तक इन नीतियों के बल पर कई लोगों ने जीवन में सफलता (success in life) हासिल की है।

आचार्य चाणक्य की नीतियों का ही संग्रह चाणक्य नीति है, जिसमें दी गई नीतियां व्यक्ति के जीवन के हर मोड़ पर काम आती हैं। चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ने केवल राजनीतिक और सामाजिक नीतियों का ही जिक्र नहीं किया, बल्कि महिला और पुरुषों के भी कुछ ऐसे गुणों का जिक्र किया है जो कि जीवन को सही ढंग से जीने में मदद (Help to live life right) करती हैं।

आचार्य चाणक्य के अनुसार पुरुषों में मौजूद कुछ खूबियां महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करती हैं और हर महिलाए ऐसे पुरुषों को अपने पार्टनर के तौर पर पाना चाहती हैं।

रिश्ते में ईमानदारी रखने वाले पुरूष

ईमानदार शब्द सुनने में जितना अच्छा लगता है उतना ही जिंदगी में भी इसका बहुत महत्व होता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार (According to Acharya Chanakya) हर व्यक्ति को रिश्तों के मामले में ईमानदार होना चाहिए। खासतौर पर पुरुषों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि वफादारी आपके रिश्ते को मजबूत बनाती है। जो पुरुष अपने रिश्ते में ईमानदार होते हैं महिलाएं उनकी ओर जल्दी आकर्षित होती हैं।

व्यवहार में शालीनता वाले पुरूष

अच्छा व्यवहार होना सभी के लिए जरूरी है क्योंकि आपका व्यवहार आपकी पर्सेनेलिटी को निखारता है। चाणक्य नीत के अनुसार पुरुष का व्यवहार हर महिला के लिए काफी अहम होता है। क्योंकि आप किसके साथ कैसा व्यवहार करते हैं यह आपकी सोच को व्यक्त करता है। अच्छे व्यवहार वाला पुरुष हर महिला को पसंद आता है और हर महिला अपने पार्टनर से अच्छे व्यवहार की उम्मीद करती है।

महिलाओं की हर बात सुने

चाणक्य नीति में यह भी बताया गया है कि महिलाओं को इस तरह के पुरुष अपनी ओर आकर्षित करते हैं जो कि महिलाओं की हर बात सुनते हैं और गौर करते हैं। क्योंकि हर महिला चाहती है कि उसका पार्टनर उसकी हर बात को ध्यान से सुनें। इस​लिए जिन पुरुषों में सुनने की क्षमता होती है वह महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। साथ ही जिन पुरुषों में अहम की भावना नहीं होती वह भी महिलाओं को अच्छे लगते हैं। इसलिए पुरुषों में क्षमा भाव का होना बेहद जरूरी है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.