---Advertisement---

Uttarkashi : दयारा बुग्याल ट्रेक पर गई महिला 5 दिन से लापता, साथियों पर अपहरण का केस

---Advertisement---

उत्तरकाशी, 3 जून 2026 (दून हॉराइज़न)। उत्तरकाशी के प्रसिद्ध दयारा बुग्याल में ट्रेकिंग के लिए गई एक महिला पिछले पांच दिनों से लापता है (Uttarkashi trekker missing)। महिला की तलाश में एसडीआरएफ (SDRF) और एनडीआरएफ (NDRF) का सघन सर्च ऑपरेशन जारी है। इस मामले में पुलिस ने कड़ा कदम उठाते हुए महिला के दो पुरुष साथियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।

बीते शुक्रवार को एक महिला और दो पुरुष दयारा बुग्याल ट्रेक के लिए रवाना हुए थे। यह दल रात में गोई में रुका था, जहां से महिला अचानक लापता हो गई। शनिवार को साथी ट्रेकर्स ने वन विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद खोजबीन शुरू की गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने सीसीटीवी फुटेज देखकर महिला की पहचान की है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) कमलेश उपाध्याय ने पुष्टि की है कि लापता ट्रेकर के साथी हरमनप्रीत सिंह और हरमनपाल सिंह पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है।

जांच के दौरान पर्यटन विभाग के ‘एक्सप्लोर उत्तरकाशी’ पोर्टल पर बड़ा फर्जीवाड़ा भी सामने आया है। स्थानीय ट्रेकिंग एजेंसी द्वारा अपलोड की गई जानकारी में भारी अनियमितताएं मिली हैं। पोर्टल के बाहरी पेज पर लापता महिला का नाम बबिता पांडेय (30 वर्ष, निवासी नैनीताल) दर्ज है, जबकि अपलोड किए गए आधार कार्ड में नाम आराधना द्विवेदी है।

इसी तरह, एक साथी का नाम पोर्टल पर हरमनपाल सिंह (निवासी श्रीनगर) दर्ज है, लेकिन अपलोड दस्तावेज में नाम अनंत रंजन (निवासी बिहार) लिखा है। सबसे बड़ी लापरवाही फिटनेस सर्टिफिकेट में सामने आई है, जिस पर 12 दिसंबर 2025 की तारीख दर्ज है। बिना दस्तावेजों की सही जांच किए ही ट्रेकिंग की अनुमति दे दी गई।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी केके जोशी ने स्पष्ट किया कि सिंगल विंडो सिस्टम के तहत नया पोर्टल तैयार किया गया है। इसमें दस्तावेज अपलोड कर फीस जमा करने पर परमिट स्वतः जारी हो जाता है। उन्होंने बताया कि ट्रेकिंग एजेंसी द्वारा वन विभाग को सौंपी गई सूची में ट्रेकर्स के नाम बदले जाने की बात सामने आई है। प्रशासन अब इस पूरे फर्जीवाड़े की भी गहनता से जांच कर रहा है।

Join WhatsApp

Join Now
---Advertisement---

Leave a Comment