2025: शनिदेव की चाल बदलेगी, इन राशियों के लिए महत्वपूर्ण होगा यह साल

ग्रहों के गोचर का सकारात्मक-नकारात्मक प्रभाव 12 राशियों पर भी होता है। न्याय और कर्मों के देवता शनि का राशि परिवर्तन भी बेहद खास होता है। शनिदेव सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। शनिदेव एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करने में करीब 18 महीने का समय लेते हैं।

शनि ग्रह अभी कुंभ राशि में विराजमान हैं और साल 2024 में पूरे साल इसी राशि में रहेंगे, लेकिन साल 2025 में 29 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। जिससे कुछ मकर, तुला समेत कुछ राशियों को शनि की साढ़ेसाती  और ढैय्या से निजात मिलेगा और आने वाले साल में इन्हें जबरदस्त लाभ होगा।

वृश्चिक राशि : साल 2025 मकर राशि वालों के लिए वरदान समान होगा। जीवन की सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। धन से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगे। आय में वृद्धि के नए स्त्रोत बनेंगे। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव आएंगे। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। जीवन के हर क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी।

तुला राशि : नौकरीपेशा वालों के प्रमोशन के चांसेस बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। कड़ी मेहनत का फल मिलेगी। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कई सोर्स से पैसे आएंगे। पारिवारिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी।

मकर राशि : सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी-कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। जीवन के हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.