अंक ज्योतिष (19 नवंबर 2023): इन मूलांक वालों के बनते हुए कार्यों में आ सकती हैं बाधाएं, जाने अपना अंक राशिफल

Numerology Horoscope 19 November 2023: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा।

जानें कैसा रहेगा आपका 19 नवंबर का दिन…

मूलांक 1 : आज मूलांक 1 वालों के बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यय की अधिकता रहेगी। विवादों की स्थिति से दूर रहें। आर्थिक हानि हो सकती है। मानसिक शांति तो रहेगी, परंतु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। जोखिमभरे मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें।

मूलांक 2 : आज मूलांक 2 वालों को अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। मूड में उतार-चढ़ाव होता रहेगा। किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे।

मूलांक 3 : आज मूलांक 3 वाले नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।

मूलांक 4 : आज मूलांक 4 वालों को व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा।

मूलांक 5 : आज मूलांक 5 वालों का मन किसी बात को लेकर खिन्न हो सकता है। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के साधन बन सकते हैं। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 6 : आज मूलांक 6 वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। मन अशांत हो सकता है। संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें।

मूलांक 7 : आज मूलांक 7 वालों के लिए नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। मानसिक शांति रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। खर्च भी बढ़ सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर निर्णय लें। रचनात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

मूलांक 8 : आज मूलांक 8 वाले संपत्ति से जुड़े मामलों में किसी अनुभवी से सलाह कर निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। मन अशांत रहेगा। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ रहेगा। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा।

मूलांक 9 : आज मूलांक 9 वाले भविष्य को लेकर योजनाएं बनाएंगे। मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में साथियों का सहयोग और अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। वाणी में मधुरता तो रहेगी, परंतु मन अशांत भी हो सकता है। किसी मित्र के सहयोग से संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *