अंक ज्योतिष (21 नवंबर 2023) : पर्सनल मामलों में सफलता हासिल करेंगे इन मूलांक वाले लोग, जाने अपना अंक राशिफल

Numerology Horoscope 21 November 2023: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 21 नवंबर का दिन…

मूलांक 1 : आज मूलांक 1 वालों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आपकी मुलाकात पूर्व मित्रों और परिचितों से होगी। कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित लाभ के संकेत हैं। आप व्यापार में बैलेंस बनाए रखेंगे। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। धन लाभ के आसार हैं।

मूलांक 2 : आज मूलांक 2 वाले मुनाफा कमा सकते हैं। पर्सनल मामलों में आप सफलता हासिल करेंगे। मित्रों का सहयोग बढ़ेगा। आप आर्थिक एक्टिविटीज पर ध्यान देंगे। आज आप लोग तेजी से मुनाफे के चक्कर में पड़कर नुकसान भी उठा सकते हैं। आज केवल वही जिम्मेदारी स्वीकार करें जिसे आप संभाल सकते हैं। खुद पर भरोसा रखें।

मूलांक 3 : आज मूलांक 3 वालों की मित्रता सहायक रहेगी। आप संसाधनों पर ध्यान देंगे। पर्सनल मैटर्स में सावधानी बरतें। लोग बड़प्पन का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। पार्टनर भरोसेमंद रहेगा। करियर कारोबार में अनिश्चितता रह सकती है। इमोशनल होकर कोई भी फैसला लेने से बचें।

मूलांक 4 : आज मूलांक 4 वालों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। सामान्य प्रयास के बाद सफलता मिलेगी। पॉजिटिविटी से ऊर्जावान बने रहेंगे। आप लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। कार्यस्थल पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मूलांक 5 : आज मूलांक 5 वाले अपना फोकस अपने करियर और बिजनेस पर बनाए रखेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। उत्साह से मनोबल बढ़ेगा। व्यक्तित्व आकर्षक होगा। आप नए दोस्त बनाएंगे। रिश्ते में स्पष्टता आएगी।

मूलांक 6 : आज मूलांक 6 वाले लोग बजट बनाएं और फिर खर्च करें। आप प्रियजनों के लिए उम्मीद से ज्यादा काम करेंगे। चर्चा में सावधानी रखें। बेकार के वाद-विवाद से बचें। करियर कारोबार सामान्य रहेगा। मित्रों का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा। लाभ में औसत वृद्धि हो सकती है।

मूलांक 7 : मूलांक 7 वालों का ऑफिस में प्रदर्शन आज सबसे अच्छा रहने वाला है। कामकाज का असर सभी पर पड़ेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको उपलब्धियां हासिल होंगी। व्यावसायिक मामलों में आप प्रभावी रहेंगे। परिवार के सदस्यों का मनोबल बढ़ेगा। व्यक्तित्व आकर्षक होगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। कोई सरप्राइज मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी।

मूलांक 8 : मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन प्रभाव बढ़ाने वाला है। कार्य व्यापार बेहतर बना रहेगा। आज अपनी सक्रियता बढ़ाने और लक्ष्य को समय से पहले पूरा करने पर जोर देना चाहिए। अधिकारी खुश रहेंगे। करियर और बिजनेस उम्मीद के मुताबिक रहेगा। व्यक्तिगत मामलों में धैर्य और आत्मविश्वास बनाए रखें।

मूलांक 9 : मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन विशेष फलदायी रहने वाला है। बड़े लक्ष्य प्राप्त हो सकते हैं। चारों ओर से सौभाग्य मिल सकता है। महत्वपूर्ण मामले पॉजिटिव रहेंगे। आपको व्यावसायिक उन्नति मिलेगी। निजी मामलों में आपको सफलता मिलेगी। परिवार में हर्ष और उल्लास बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *