अंक ज्योतिष (23 नवंबर 2023) : इन मूलांक वालों को परिवार में मान-सम्मान की हो सकती है प्राप्ति, जाने अपना अंक राशिफल

Numerology Horoscope 23 November 2023: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा।

जानें कैसा रहेगा आपका 23 नवंबर का दिन…

मूलांक 1 : आज मूलांक 1 वाले लोग संयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। संगीत में रुचि बढ़ सकती है। क्रोध से बचें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार से दूर जा सकते हैं।

मूलांक 2 : मूलांक 2 वालों के लिए क्षणे रुष्टा, क्षणे तुष्टा के मनोभाव रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति तो रहेगी। परंतु फिर भी आत्म संयत रहें। कुटुंब-परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।

मूलांक 3 : आज मूलांक 3 वाले आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा। परंतु क्रोध से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ेगी। परंतु बातचीत में संयत रहें। क्रोध से बचें। किसी मित्र का आगमन हो सकता है।

मूलांक 4 : आज मूलांक 4 वालों को मानसिक शांति रहेगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। परंतु यात्रा खर्च बढ़ सकते हैं। मन परेशान रहेगा। मन में निराशा और असंतोष रहेगा। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान मिलेगा।

मूलांक 5 : आज मूलांक 5 वालों का मन अशांत रहेगा। संयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मूलांक 6 : आज मूलांक 6 वालों का मन परेशान हो सकता है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। घर-परिवार में व्यर्थ के झगड़ों से बचें।

मूलांक 7 : आज मूलांक 7 वालों के नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन में अस्थिरता रहेगी। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। धन की स्थिति में सुधार होगा।

मूलांक 8 : आज मूलांक 8 वालों के आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। मानसिक अस्थिरता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। आत्मविश्वास से पूर्ण रहेंगे परंतु अति उत्साही होने से बचें। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। उपहार में वस्त्रादि प्राप्त होंगे।

मूलांक 9 : आज का दिन मूलांक 9 वालों को शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में रुचि रहेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। पिता का साथ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *