अंक राशिफल : 12 मार्च को इन लोगों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार, चमकेगी किस्मत

जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 12 मार्च का दिन…

मूलांक 1- मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन सुखद परिणाम लेकर आ सकता है। आप व्यावसायिक कार्यों में बिजी रहेंगे। संपर्कों से लाभ मिलेगा। आप उम्मीदों के अनुरूप कार्यस्थल पर प्रदर्शन बनाए रखेंगे। आप बुद्धि से काम लेंगे। आपके करियर और बिजनेस में गति आएगी। 

मूलांक 2- अंक 2 के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। आप भावनात्मक मामलों पर काबू बनाए रखेंगे। समझदारी और बैलेंस के साथ आगे बढ़ें। वित्तीय और व्यावसायिक मामलों में लाभ होगा। मित्रों और सहयोगियों पर भरोसा बढ़ेगा। धन लाभ हो सकता है। 

मूलांक 3-  मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। आर्थिक और व्यावसायिक गतिविधियों में आप पॉजिटिविटी बनाए रखेंगे। व्यावसायिक प्रदर्शन अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से आपकी मुलाकात होगी। आप निजी मामलों के प्रति चौकन्ने रहेंगे। आप सुविधा और संसाधनों पर ध्यान देंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं में आप सफल रहेंगे। 

मूलांक 4-  मूलांक 4 के लिए आज का दिन वांछित परिणाम देने वाला साबित हो सकता है। पार्टनर का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। जरूरी काम निपटा सकेंगे। महत्वपूर्ण योजनाओं को गति मिलेगी। अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन और सलाह से आप आगे बढ़ेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यों में गति आएगी। आप सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।

मूलांक 5- मूलांक 5 के लिए आज का दिन सभी क्षेत्रों शुभ रहने वाला है। पर्सनल मैटर्स में आप सफलता हासिल करेंगे। व्यावसायिक मामलों में आपको ज्यादा प्रयास करने की आवश्यकता होगी। अपनी वाणी पर संयम बरतें और क्रोध से बचें। आर्थिक मामलों में मिलाजुला लाभ होगा। व्यावसायिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी। आप जिम्मेदारी से अपने काम पूरे करेंगे।

मूलांक 6- मूलांक 6 के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपके आसपास का माहौल पॉजिटिव रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सफलता हासिल होगी। आपको नौकरी से जुड़े आकर्षक अवसर प्राप्त होंगे। काम में किसी भी तरह की लापरवाही से बचें। आप बातचीत में सहजता बनाए रखेंगे।

मूलांक 7- मूलांक 7 के लिए आज का दिन प्रोफेशनल मामलों में अच्छा रहने वाला है। आप कार्यों में धीरे-धीरे सफलता हासिल करेंगे। अपनी प्लानिंग को पूरा कर पाएंगे। हालांकि यात्रा के दौरान सावधानी बरतें। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। आपका व्यापार धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। 

मूलांक 8- मूलांक 8 के लिए आज का दिन अनुकूल परिणाम लेकर आने की उम्मीद है। परिवार में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवन का स्तर सुधरेगा। आप अपने प्रयासों में सफलता हासिल करेंगे। आप जिम्मेदार व्यक्तियों के संपर्क में रहेंगे। कामकाज और बिजनेस के मामलों में आप आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे।

मूलांक 9- मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन भाग्य लेकर आया है। आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में सफलता हासिल होगी। आप अपेक्षित परिणाम प्राप्त करेंगे। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आप लोगों के साथ मधुर संबंध बनाए रखेंगे। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। धन लाभ के योग हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *