18 मार्च से इन 5 राशियों की किस्मत पलट देगा शनि का उदय, 2024 के अंत तक होंगे धनवान

शनि की महादशा को बहुत प्रभावशाली माना जाता है और इसका जातक पर शुभ और अशुभ दोनों प्रभाव पड़ता है। हमारा करियर, पैसा और यहां तक ​​कि वैवाहिक जीवन भी कुंडली में शनि की स्थिति पर निर्भर करता है।

18 मार्च 2024 को शनि ग्रह अपनी राशि कुंभ में उदित होने जा रहे हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, शनि का उदय होना काफी प्रभावी रहेगा। शनि के उदित होने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है- 

मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए भी शनि का उदय लाभकारी रहेगा। आपकी इच्छाएं पूरी होंगी। वेतनभोगी जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको प्रमोशन के साथ-साथ वेतन में वृद्धि भी मिल सकती है। होली के बाद आपकी आमदनी बढ़ सकती है। करियर में भाग्य आपका साथ देगा। दैनिक व्यापारी के लिए यह समय अच्छा रहेगा। इस समय आपको नई खुशखबरी मिलेगी।

मिथुन राशि : मिथुन राशि का समय लाभकारी रहेगा। पारिवारिक संबंधों में सुधार आएगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। वाहन की खरीदारी होगी, घर का काम शुरू होगा। शनि देव सुख, समृद्धि और धर्म के कार्यों में उन्नति लाएंगे। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की होगी। परिवार सहित समाज में आपका मान सम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सिंह राशि : शनि देव का कुंभ राशि में उदय होना अत्यंत लाभकारी रहेगा। शनि के उदय होने के बाद आपको आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। शनि देव और सूर्य देव की कृपा से नया व्यापार शुरू करना लाभदायक रहेगा।

आपकी सेहत थोड़ी बिगड़ सकती है, हालांकि समय के साथ यह ठीक भी हो जाएगी। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानी दूर होगी। धन लाभ के शुभ संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और अटके हुए कार्य पूरे होंगे।

कन्या राशि : शनि के उदय होने से कन्या राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। यह समय फलदायी रहने वाला है। आपको बता दें कि शनि कुम्भ राशि में उदित होने वाले हैं ऐसे में इस राशि के जातकों को धन लाभ होने वाला है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे।

नया व्यापार शुरू करने वाले लोगों के लिए यह समय शुभ है। कार्यक्षेत्र में उपलब्धि मिलने के योग हैं। लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलेगी। यदि आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो इस समय करना अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी। इस कारण प्रमोशन भी मिल सकता है।

धनु राशि : शनि के कुंभ राशि में उदय होने से धनु राशि वालों के जीवन में ढेर सारी खुशियां आने वाली हैं। इस दौरान उन्हें नौकरी और व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। नौकरी में आ रही परेशानी से निजात मिलेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में सुख-समृद्धि रहेगी।

आपको अपने मस्तक के अनुसार कार्यों में सफलता मिलेगी। राजनीति की ओर रुझान रखने वाले या इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को शनि उदय की अवधि में लाभ मिलेगा। साथ ही विवाह के अच्छे प्रस्ताव भी आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *