आने वाले इतने दिनों तक इन 5 राशियों पर बरसेगी शनि की कृपा, जानिए क्या आप भी हैं लकी?

शनि आने वाले 294 दिनों तक कुंभ राशि में भी गोचर करने वाले हैं। 18 मार्च के दिन शनि अस्त से उदय हो जाएंगे। कुंभ राशि में विराजमान शनि की बदलती चाल कुछ राशियों के लिए प्रॉफिटेबल तो कुछ के लिए नेगेटिव साबित होगी। आइए जानते हैं शनि की चाल आने वाले 294 दिनों तक किन राशियों पॉजिटिव और किन राशियों पर बुरा इफेक्ट डालने वाली है।  

मेष राशि

शनि की चाल आने वाले 294 दिनों में मेष राशि के लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। शनि के शुभ प्रभाव से कई कार्यो में सफलता मिलेगी। समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में आपको सोच समझकर डिसीजन लेने की जरूरत है। वहीं, इन्वेस्टमेंट के कई नए ऑप्शन इस दौरान आपको मिल सकते हैं।

सिंह राशि

आने वाले 294 दिनों तक कुंभ राशि में विराजमान शनि सिंह राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है। व्यापारियों को कई अच्छे इन्वेस्टर्स मिल सकते हैं। लव लाइफ में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव रहेंगे, जिन्हें बातचीत करके निपटाया जा सकता है। करियर लाइफ में कई टास्क मिल सकते हैं, जो आपकी ग्रोथ में मदद कर सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए कुंभ राशि में विराजमान शनि आने वाले 294 दिनों में गुड न्यूज ला सकते हैं। आपकी लाइफ में पॉजिटिविटी बनी रहेगी। सेहत में थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसलिए हेल्थ पर ध्यान देने की जरूरत है। स्टूडेंट्स को कोई गुड न्यूज भी मिल सकती है। वहीं, परिवार के सदस्यों के साथ घूमने भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। 

शनि की बुरी नजर किस पर?

इस साल शनि की साढ़े साती और ढैय्या के बुरे प्रभाव के कारण 5 राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है। कर्क राशि, वृश्चिक राशि, मकर राशि, कुंभ राशि और मीन राशि वालों को शनि ग्रह का बुरा प्रभाव कष्ट दे सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *