दून हॉराइज़न, नई दिल्ली : डीलर इस पर पिछले महीने 10,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये का डिस्काउंट दे रहे थे। वहीं, अब मारुति सुजकी (Maruti Suzuki) ने सभी वैरिएंट पर आधिकारिक तौर पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस देना शुरू कर दिया है। यानी कि आप अपनी पुरानी कार को एक्सचेंज कराकर स्विफ्ट (Swift) खरीद सकते हैं और इस पर बोनस बेनिफिट का लाभ उठा सकते हैं।
मारुति सुजुकी की नई स्विफ्ट कार पर जुलाई 2024 में 17,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। कंपनी यह डिस्काउंट पेट्रोल-मैनुअल/ऑटोमैटिक पावरट्रेन दोनों पर प्राप्त कर सकते हैं। आइए नीचे दिए ग्राफ में विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
जुलाई 2024 में मारुति की नई स्विफ्ट पर ऑफर | ||
डिस्काउंट टाइप | डिस्काउंट | नोट |
स्विफ्ट पेट्रोल-ऑटोमैटिक | ||
एक्सचेंज बोनस | Rs. 15,000 | – |
अधिकतम कॉर्पोरेट डिस्काउंट (ISL ऑफर) | Rs. 2,000 | – |
टोटल | Rs. 17,000 | अधिकतम डिस्काउंट |
स्विफ्ट पेट्रोल-मैनुअल | ||
एक्सचेंज बोनस | Rs. 15,000 | – |
अधिकतम कॉर्पोरेट डिस्काउंट (ISL ऑफर) | Rs. 2,000 | – |
टोटल | Rs. 17,000 | अधिकतम डिस्काउंट |
ऊपर न्यू स्विफ्ट पर मिल रहे डिस्काउंट के बारे में बताया गया है। अगर आप पुरानी स्विफ्ट (Swift) खरीदना चाहते हैं, तो आपको और भी अच्छा डिस्काउंट मिल सकता है। आइए नीचे दिए ग्राफ में विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
जुलाई 2024 में पुरानी मारुति स्विफ्ट पर डिस्काउंट ऑफर | ||
डिस्काउंट टाइप | डिस्काउंट | नोट |
स्विफ्ट पेट्रोल-ऑटोमैटिक | ||
कैश डिस्काउंट | Rs. 20,000 | – |
एक्सचेंज बोनस | Rs. 15,000 | – |
एडिशनल एक्सचेंज बोनस | Rs. 5,000 | केवल 7 साल तक पुराने मॉडलों पर लागू |
अधिकतम कॉर्पोरेट डिस्काउंट (ISL ऑफर) | Rs. 2,000 | – |
टोटल | Rs. 42,000 | अधिकतम डिस्काउंट |
स्विफ्ट पेट्रोल-मैनुअल | ||
कैश डिस्काउंट | Rs. 15,000 | – |
एक्सचेंज बोनस | Rs. 15,000 | – |
एडिशनल एक्सचेंज बोनस | Rs. 5,000 |
केवल 7 साल तक पुराने मॉडलों पर लागू |
अधिकतम कॉर्पोरेट डिस्काउंट (ISL ऑफर) | Rs. 2,000 | – |
टोटल | Rs. 37,000 | अधिकतम डिस्काउंट |
स्विफ्ट CNG | ||
एक्सचेंज बोनस | Rs. 15,000 | – |
मैक्स कॉर्पोरेट डिस्काउंट (ISL ऑफर) | Rs. 2,000 | – |
टोटल | Rs. 17,000 | अधिकतम डिस्काउंट |
मारुति की पुरानी स्विफ्ट पेट्रोल ऑटोमैटिक पर आप कुल 42,000 रुपये की छूट प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, स्विफ्ट पेट्रोल-मैनुअल पर आपको कुल मिलाकर 37,000 रुपये की छूट मिल सकती है। स्विफ्ट सीएनजी वैरिएंट के लिए मारुति कुल 17,000 रुपये की छूट दे रही है।