कुरुक्षेत्र : जानिए कितनी संपत्ति के मालिक है भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल और आम आदमी प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता

उन्होंने मैसर्ज नवीन जिंदल एंड संस एचयूएफ से 692.31 लाख का पर्सनल लोन भी लिया है। वर्ष 2018-19 से 2022-23 तक उनकी आय ही करीब 11 करोड़ से 74 हजार करोड़ तक पहुंच गई। हालांकि उनके पास नकदी महज सात लाख तीन हजार रुपये है।

उनकी धर्मपत्नी शालू जिंदल ने 1989 में पंजाब विश्वविद्यालय के राजकीय महिला कॉलेज लुधियाना से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की है और 1990 में सेंट जेवियर कॉलेज मुंबई से डिप्लोमा एंड बिजनेस मैनेजमेंट किया है। भाजपा प्रत्याशी शालू जिंदल ने अपने शपथ पत्र में 11461.75 लाख की चल संपत्ति दर्शाई है। नवीन जिंदल के नाम गौतमबुद्ध नगर नोयडा, उत्तरप्रदेश में कृषि व गैर कृषि भूमि भी है।

  • कुल संपत्ति -करीब 897 करोड़
  • नकद – सात लाख तीन हजार रुपये
  • आभूषण – 33 करोड़ 28 लाख कीमत
  • हथियार —
  • निवेश -राष्ट्रीय बचत योजना, पीपीएफ, पोस्ट ऑफिस, म्यूचल फंड,
  • वाहन – कोई नहीं
  • चल संपत्ति – 886 करोड़ 73 लाख
  • अचल संपत्ति -11 करोड़ पांच लाख

सुशील गुप्ता के पास है 49 करोड़ 73 लाख 19 हजार 36 रुपए की चल संपत्ति

इंडिया गठबंधन की ओर से आम आदमी प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने 1987 में दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री हासिल की है। उन्होंने अपने शपथ पत्र में 49 करोड़ 73 लाख 19 हजार 36 रुपए की चल संपत्ति और 22 करोड़ 26 लाख रुपए की अचल संपत्ति दर्शाई है, जबकि वित्तीय संस्थानों से छह करोड़ 62 लाख 99 हजार 80 रुपए का ऋण भी लिया है। कवरिंग प्रत्याशी के रूप में उनकी धर्मपत्नी सुमित्रा देवी ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है।

आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुमित्रा देवी के पास 23 करोड़ 13 लाख 88 हजार 152 रुपए की चल संपत्ति है, जबकि 73 करोड़ 94 लाख 65 हजार 840 रुपए की अचल संपत्ति है। उन्होंने भी वित्तीय संस्थानों से छह करोड़ 34 लाख 80 हजार 912 रुपए का ऋण दिखाया है। सुशील गुप्ता के पास दिल्ली, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक में कृषि व गैर कृषि भूमि है।

  • कुल संपत्ति – 71 करोड़ से अधिक
  • नकद – दो लाख 90 हजार 200 रुपये
  • आभूषण – 38 लाख 55 हजार 900 रुपये
  • हथियार —
  • निवेश – म्यूचल फंड, बैंक एफडी, बाॅंड
  • वाहन – एक हुंडई कार, एक महिंंद्रा स्वराज ट्रैक्टर, एक इनोवा क्रिस्टा कार व एक थार जीप।
  • चल संपत्ति -49 करोड़ 73 लाख 19 हजार 36 रुपये
  • अचल संपत्ति -22 करोड़ 26 लाख रुपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *