Jokes: पति- आज खाना सासू मां ने बनाया है क्या?

नई दिल्ली, 21 सितम्बर, 2023 : Jokes : यदि आप दिन में थोड़ा समय निकालकर हंसी-ठिठोली कर लें, तो इस तरह की परेशानियों से बचा जा सकता है। जोक्स और चुटकुले इसमें आपकी मदद कर सकते हैं।

जोक्स और चुटकुले इंसान के जीवन में गर्माहट घोलते हैं।  इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपनी मां को सुनकर उन्हें हंसा-हंसा कर लोटपोट कर सकते हैं।    

1. चिंटू- यार तुमको पता है सेल्फी और सिगरेट का अनोखा कनेक्शन है
पिंटू- नहीं यार बता जरा
चिंटू- सेल्फी लेते टाइम लड़की का और सिगरेट सुलगाते टाइम आदमी का
मुंह एक जैसा होता है…
चिंटू की बात सुनकर पिंटू जोर-जोर से हंसने लगा।

2. लड़की-क्या करते हो?
लड़का- नारी सम्मान सेवा पर काम करता हूं
लड़की- वाह सोशल वर्कर हो?
लड़का -नहीं, फेसबुक पर लड़कियों की फोटो Like करता हूं!

3. पति- आज खाना सासू मां ने बनाया है क्या?
पत्नी- वाह कैसे पहचाना।
पति- जब तुम बनाती थी तो काले बाल निकलते थे … आज सफ़ेद निकला है।

4. टीचर- लड़कियां अगर पराया धन होती हैं तो लड़के क्या होते हैं? 
सोनू- सर लड़के चोर होते हैं।
टीचर- वह कैसे? क्योंकि चोरों की नजर हमेशा पराए धन पर होती है।

5. टीचर राजू से – बताओ संसार का सबसे पुराना जीव कौन सा है…?
राजू- जेबरा
टीचर- वो कैसे?
राजू- वो ब्लैक एंड व्हाइट है ना।
 

Leave A Reply

Your email address will not be published.