आज के मजेदार जोक्स: डॉक्टर- आपका लड़का पागल कैसे हो गया?

अगर आपको आज की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने के कई फायदे हैं। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव से दूर रहते हैं और कई तरह की बीमारियों से भी बचे रहते हैं।

इसलीलि हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला।

1. गीता- तुम्हारी दिल्ली की यात्रा कैसी थी? 
रीता- अरे! बता नहीं सकती! रास्ते में मेरे पापा पानी लेने उतर गए, और गाड़ी चल पड़ी और वह स्टेशन पर ही छूट गए।
गीता- तुम्हारा दर्द समझ सकती हूं। तुम्हें इतनी लंबी यात्रा में प्यासा ही रहना पड़ा होगा।

2. बॉयफ्रेंड- जानू कहां गायब थी 3 घंटे से?
गर्लफ्रेंड- मॉल गई थी बेबी, शॉपिंग करने।
बॉयफ्रेंड- अच्छा जानू, क्या-क्या लिया?
गर्लफ्रेंड- बेबी, एक हेयर बैंड और 45 सेल्फी।

3. डॉक्टर- आपका लड़का पागल कैसे हो गया? 
पिता- वो पहले जनरल बोगी में सफर करता था, 
डॉक्टर- तो इससे क्या? 
पिता- लोग बोलते थे थोड़ा खिसको, थोड़ा खिसको, तभी से खिसक गया

4. पत्नी- शादी से पहले तुम मुझे होटल, सिनेमा और न जाने कहां-कहां घुमाते थे… शादी हुई तो घर के बाहर भी नहीं ले जाते… 
पति- कभी चुनाव के बाद प्रचार देखा है।

5. संता- यार आज बहुत दुखी हूं, 
दोस्त- टेंशन में क्यों हो? 
संता यार एक दोस्त को प्लास्टिक सर्जरी के लिए 2 लाख रुपये उधार दिए थे। अब उसे पहचान नहीं पा रहा हूं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.