गणेश चतुर्थी की सजावट के लिए इन आइडियाज को अपनाएं और धूम-धाम से करें बप्पा का स्वागत

नई दिल्ली, 12 सितम्बर , 2023 : गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा का स्वागत हर घर में बहुत धूम-धाम से किया जाता है। 10 दिन तक चलने वाले गणेशोत्सव में लोग अपनी सुविधा के मुताबिक बप्पा को घर लेकर आते हैं। कुछ लोग 2 दिन के लिए तो कुछ तीन दिन के लिए बप्पा को घर लेकर आते हैं।

जिन घरों में बप्पा जाते हैं उन घरों में सजावट का खास ख्याल रखा जाता है। इस दिन के लिए लोग पहले से ही घर सजाना शुरू कर देते हैं। गणेश चतुर्थी के लिए यहां देखिए डेकोरेशन आइडियाज।

रंगीन कागजों से सजाएं

गणपति बप्पा के स्वागत के लिए सजावट करना चाहते हैं तो रंगीन कागजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन कागजों से आप अलग-अलग तरह के डिजाइन बना सकते हैं। इनकी मदद से तितलियां बना सकते हैं। या फिर फूल भी बनाए जा सकते हैं।

गेंदे के फूल लगते हैं सुंदर

गेंदे के फूल की सजावट काफी सुंदर लगती है। ये फूल दो रंगों में आते हैं आप इन दोनों रंगों के फूल को मिलाकर घर सजा सकते हैं। इनके साथ आप हरे पत्तों की माला को भी लगा सकते हैं। इससे सजावट और भी ज्यादा आकर्षक लगती है। 

दुपट्टों से करें सजावट

दुपट्टों से भी सुंदर सजावट की जा सकती है। आप अलग-अलग रंगों के दुपट्टों को लें और इन्हें तौकी के पीछे लगाएं। इन्हें अलग-अलग तरह से लगाया जा सकता है।

दीपकों से सजाएं

आप घर को दीपकों से भी सजा सकते हैं। इससे सजावट को एक अलग लुक मिलेगा। क्योंकि बप्पा 10 दिन के लिए घर में आते हैं ऐसे में तेल का दीपक जलाना मुश्किल है, क्योंकि इससे कोई हादसा हो सकता है। इसकी बजाय आप इलेक्ट्रिक दीयों से घर को सजाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *