गणेश चतुर्थी पर बच्चो को सिखाएं बप्पा की ये बातें, ज़िन्दगी में आएगी पॉजिटिविटी

नई दिल्ली, 20 सितम्बर, 2023 : गणेश चतुर्थी 19 सितंबर को मनाई जा रही है। इस दिन की धूम पूरे भारत में दिखाई दे रही है। अलग-अलग देश में गणेशोत्सव डिफरेंट तरीके से मनाया जाता है। इस दिन आपको बप्पा की प्रतिमा और गाने हर तरफ सुनाई देंगे।

गणपति बप्पा से जीवन के कई पहलुओं से जुड़ी सीख भी मिलती है, जिनके बारे में आपको अपने बच्चों को जरूर बताना चाहिए। इससे बच्चों को लाइफ से जुड़ी सीख जरूर मिलेगी।

माता-पिता हैं दुनिया

बच्चे गणपति बप्पा से परिवार को प्यार करने के बारे में सीख सकते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक बार भगवान शिव और देवी पार्वती ने अपने पुत्रों, गणेश और कार्तिक को पृथ्वी की तीन बार परिक्रमा करने का निर्देश दिया।

इसे सुनते ही भगवान कार्तिक ने चुनौती को तुरंत पूरा करने के लिए उड़ान भरी। हालांकि, भगवान गणेश चतुर और बुद्धिमान थे तो उन्होंने अपने माता-पिता की तीन बार परिक्रमा की और दावा किया कि उनके माता-पिता ही उनकी पूरी दुनिया है।

इस वाक्या से बच्चों को जरूरी लाइफ लेसन मिल सकता है। बच्चे सीख सकते हैं कि माता-पिता से बड़ा कोई नहीं है और इसलिए उनका हमेशा सम्मान किया जाना चाहिए।

विनम्र रहना

सभी जानते हैं कि भगवान गणेश एक चूहे को अपने साथी के रूप में रखते हैं।इससे बच्चे यह समझ सकते हैं कि उन्हें सबसे छोटे प्राणियों और सबसे गरीब व्यक्तियों का भी सम्मान करना चाहिए और सभी के प्रति दया दिखानी चाहिए।

हार नहीं मानना 

जब ऋषि व्यास भगवान गणेश को महाभारत की कहानी सुना रहे थे। तब कलम की स्याही सूख गई, तो गणेश ने बाकी कहानी लिखने के लिए अपना दांत तोड़ दिया ताकि ऋषि को कोई परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *