Chand kitne baje niklega : जानें करवा चौथ पर यूपी में कब दिखाई देगा चांद

Chand kitne baje niklega : पति की लंबी उम्र के लिए कल सुहागिनें करवा चौथ का व्रत रखेंगी। हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाएं कई तरह के व्रत करती हैं लेकिन करवा चौथ का अपना विशेष स्‍थान है।

करवा चौथ व्रत के दिन करवा माता की पूजा के बाद व्रत रखने वाली महिलाओं को चांद के दीदार का इंतजार रहता है। सुहागिन महिलाएं दिनभर बिना अन्न और जल के उपवास रखती हैं। चांद देखने के बाद ही सुहागिनें व्रत तोड़ेंगी। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। आइए जानते हैं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कितने बजे चंद्रदर्शन होंगे – 

यूपी में चांद दिखने का समय ( Moon Rise Time In UP )

चांद कब निकलेगा-

  • नोएडा में चांद 08 बजकर 16 मिनट पर निकलेगा।
  • गाजियाबाद में चांद 08 बजकर 14 मिनट पर नजर आएगा।
  • लखनऊ: रात 08 बजकर 05 मिनट पर
  • कानपुर: रात 08 बजकर 08 मिनट पर
  • प्रयागराज: रात 08 बजकर 05 मिनट पर
  • मेरठ- रात 8.12 बजे
  • मथुरा- रात 8.18 बजे
  • अलीगढ़- रात 8.14 बजे
  • झांसी : रात 08 बजकर 20 मिनट पर
  • आगरा : रात 08 बजकर 16 मिनट पर
  • बरेली : रात 08 बजकर 07 मिनट पर
  • गोरखपुर : रात 07 बजकर 55 मिनट पर
  • वाराणसी : रात 08 बजे
  • अयोध्या : रात 7 बजकर 59 मिनट पर
  • चित्रकूट : रात 08 बजकर 11 मिनट पर
  • मुरादाबाद : रात 08 बजकर 8 मिनट पर
  • सहारनपुर : रात 08 बजकर 9 मिनट पर
  • बाराबंकी : रात 08 बजकर 15 मिनट पर
  • हाथरस : रात 08 बजकर 15 मिनट पर
  • मैनपुरी : रात 08 बजकर 11 मिनट पर
  • सुल्तानपुर : रात 08 बजकर 02 मिनट पर
  • रायबरेली : रात 08 बजकर 05 मिनट पर

करवा चौथ के दिन सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग का संयोग बन रहा है। सुबह 06:33 बजे से  2 नवंबर को सुबह 04:36 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसके अलावा इस दिन शिव योग का भी संयोग बन रहा है।

रात में चांद निकलने पर क्या करें

  • चंद्रमा पूजा के लिए थाली में थलनी अर्ध्य के लिए करवे में जल, व्रत खोलने के लिए पानी और मिठाई होनी चाहिए।
  • चंद्रमा को प्रणाम करें। अर्ध्य दें। फिर चंदन, अक्षत, फूल, रोली और अन्य पूजा सामग्री चढ़ाई।
  • पति को तिलक लगाकर पैर छुएं। मिठाई खिलाएं। उनके हाथों से पानी पिएं।
  • थाली में रखी सुहाग की सामग्री सास या घर की बुजुर्ग को दे दें। उन्हें प्रणाम करते हुए करवा भेंट करें और आशीर्वाद लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *