Ganesh Chaturthi 2023 Rangoli Design: बप्पा के स्वागत में घर पर बनाये आसान खूबसूरत रंगोली डिजाइन

गणेशोत्सव कल यानी 19 सितंबर  से शुरू होने वाला है। ऐसे में लोगों के घर में बप्पा के आगमन की तैयारियां हो गई हैं। घर और मंदिर में बप्पा की मुर्ति स्थापित करने के लिए सजावट हो चुकी है। ऐसे में हर शुभ काम में रंगोली जरूर बनाई जाती है।

रंगोली को शुभता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं खूबसूरत रंगोली डिजाइन, जिन्हें आप आसानी से बना सकते हैं।रंगों से बनाएं रंगोली

रंगोली से घर के मेन गेट को सजाया जा सकता है। बप्पा के आगमन से पहले आप इस तरह की रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। इस तरह की रंगोली को आप कम रंगों के साथ बना सकते हैं। 

फूलों से बनाएं डिजाइन

अगर आप रंगों वाली रंगोली नहीं बनाना चाहती तो फूलों की रंगोली बना सकते हैं। ये काफी अच्छी लगती है। आप गेंदे के फूल और हरी पत्तियों के साथ रंगोली बना सकत हैं। दीयों के साथ रंगोली

ये डिजाइन बनाने में थोड़ी मुश्किल जरूर है लेकिन अगर आप इसे बना लेंगे तो ये देखने में काफी अच्छा लगेगा। बप्पा के स्वागत में ऐसी रंगोली बनाई जा सकती है।

आम पत्तों के साथ बनाएं रंगोली बप्पा के स्वागत में आप अपने घर के बाहर इस तरह की रंगोली बना सकते हैं। फूलों की रंगोली बनाना काफी आसान रहता है।

इसे बनाने के लिए एक कटोरे में कुछ फूलों को रखें और एक माला से गोलाकर बनाएं फिर बीच में फूलों के कटोरे को रखें।

सिंपल है ये डिजाइन

अगर आप चाहें तो इस तरह की रंगोली बना सकते हैं। सिंपल सी इस रंगोली को बनाना काफी आसाना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *