फेंगशुई की ये 5 चीजें लाएंगी आपके घर में समृद्धि, चुंबक की तरह खींचेगा पैसा

Feng shui items for wealth: फेंगशुई दो शब्दों से मिलकर बना है। फेंग यानी वायु और शुई का अर्थ जल है। फेंगशुई में वास्तु दोष दूर करने के लिए कई उपाय वर्णित हैं। जानें फेंगशुई के अनुसार किन चीजों को घर पर रखने से सुख-संपदा व खुशहाली का वास होता है।

1. धन का कछुआ: फेंगशुई में कछुआ सुख-संपदा व सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। कहते हैं कि इसे घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने से शुभता आती है। ध्यान रहे कि कछुए का मुख घर के अंदर की ओर होना चाहिए।

2. बुद्धा : फेंगशुई में बुद्धा सुख व सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। कहते हैं कि इसे उत्तर-पश्चिम दिशा में रखने से जीवन में खुशहाली व सौभाग्य आता है।

3. मनी प्लांट : मनी प्लांट को फेंगशुई में तरक्की व विकास का प्रतीक माना गया है। इसे जेड प्लांट या क्रिसमस कैक्टस भी कहा जाता है। कहते हैं कि इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में रखने व नियमित रूप से जल देने से घर में सौभाग्य का आगमन होता है।

4. बांस का पौधा : फेंगशुई के अनुसार, घर पर बांस के पौधे रखना शुभता का प्रतीक माना गया है। कहते हैं कि इससे परिवार के सदस्यों के लंबी आयु व सौभाग्य की प्राप्ति होती है। बांस का पौधा घर की पू्र्व दिशा में रखना लाभकारी माना गया है।

5. घोड़े की तस्वीर : चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई के अनुसार, घोड़े की तस्वीर को सुख-संपदा का प्रतीक माना गया है। कहते हैं कि इस तस्वीर को लगाने से नौकरी व व्यापार में तरक्की मिलती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.