IPL 2024: रोहित शर्मा 3 रिकार्ड तोड़ने के करीब, बनेंगे ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

क्रिकेट फैंस की नजरें भी अब सबसे ज्यादा आईपीएल पर टिकी हैं, क्योंकि उनके चहेते खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। आईपीएल खेला जाए और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का जिक्र ना हो, ऐसा तो कभी सुनिश्चित नहीं है।

रोहित शर्मा कप्तान ही नहीं बतौर बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। रोहित शर्मा ने आईपीएल टूर्नामेंट के साथ-साथ टी-20 में कई ऐसे रिकॉर्ड बन गए जो हर किसी के लिए नजीर हैं। इसमें बात चाहें छक्कों की हो या फिर रन और फील्डिंग करते हुए कैच की।

हर मोर्च पर रोहित शर्मा ने अपना सौ फीसदी देने की कोशिश की है, जिन्हें फैंस के बीच खूब सपोर्ट किया जाता है। वे जब मैदान पर बल्लेबाजी करने आते हैं तो हिटमैन-हिटमैन की आवाज सुनाई देती है। अब मुंबई इंडियंस इस सीजन का पहला मुकाबला रविवार यानी आज शाम 7.30 बजे गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी, जहां रोहित के निशाने पर कई रिकॉर्ड होंगे।

ऐसा करने वाले बन जाएंगे पहले खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस के तूफानी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस बार आईपीएल में कड़े बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर सकते हैं। रोहित टी20 क्रिकेट में अब तक 487 छक्के लगाए हैं। अगर उन्होंने 13 इस मामले में विराट कोहली हैं जिनके अभी टी20 क्रिकेट में 371 छक्के दर्ज हैं।

अभी तक टी20 क्रिकेट में सिर्फ 3 ही खिलाड़ी 500 से अधिक छक्के लगाने में कामयाब हो सके हैं, जिसमें एक क्रिस गेल 1065 छक्के, इसके बाद कायरन पोलार्ड 860 छक्के और तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर खिलाड़ी आंद्रे रसेल का नाम है।

इस मामले में बन जाएंगे पहले खिलाड़ी

टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अभी तक आईपीएल में 243 मुकाबले खेले हैं। इसमें मुंबई इंडियंस की ओर से 198 मैच उनके नाम हैं। अगर दो और मैच खेल लिए तो मुंबई की तरफ से 200 मुकाबले खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। उन्होंने आईपीएल करियर की शुरुआत 3 सीजन डेक्कन चार्जर्स की टीम से खेला था, जहां कुल 45 मुकाबले खेले थे।

इसके अलावा आईपीएल में कैच पकड़े का भी वे शतक लगाने के करीब हैं। अभी उन्होंने 98 कैच पकड़े हैं। दो और कैच लपकते ही उनका शतक पूरा हो जाएगा। ऐसे करने वाले वे दूसरे भारतीय फील्डर बन जाएंगे। इस मामले में सुरेश रेना का नंबर आता है, जिनके नाम 109 कैच हैं। दूसरा नंबर विराट कोहली और तीसरे नंबर पर कायरन पोलार्ड हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *