Oppo का 50MP कैमरा वाला बजट स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, जानें इसकी खासियत

भारत में इस साल कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने अपने बेहतरीन मोबाइल्स को बाजार में उतारा (Best 5G Smartphones) है। अब एक और फोन आजार में आने के लिए तैयार है।

Oppo की A सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है। यह भी एक अफॉर्डेबल स्मार्टफोन कहा जा रहा है। 

गौरतलब है कि  यह Oppo A60 4G फोन होगा जिसके रेंडर्स भी लीक हो गए हैं। फोन को हाल ही में गूगल प्ले कंसोल में देखा गया था।

लेकिन इसके डिजाइन के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं थी। अब रेंडर्स से इसका डिजाइन (Oppo A60 4G design) भी सामने आ गया है।

फोन में 8 जीबी रैम, 90Hz डिस्प्ले और Snapdragon 680 चिपसेट होने की बात कही गई है। आइए जानते हैं डिटेल। बता दें कि Oppo A60 4G कंपनी का अगला सस्ता स्मार्टफोन (Oppo A60 4G) होगा। इसके रेंडर्स सामने आए हैं जो इसके फ्रंट और बैक पैनल के डिजाइन से पर्दा उठाते हैं।

91 मोबाइल्स के साथ मिलकर टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे ने ये रेंडर शेयर किए हैं। फोन का रियर पैनल डिजाइन Oppo Reno10 से मिलता है। फ्रंट में यह पंच होल कटआउट के साथ है। यहां पर फोन के स्पेसिफिकेशंस भी बताए गए (Oppo A60 4G specifications) हैं। इसमें 90Hz का LCD डिस्प्ले होगा।

जिसमें 1604×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन बताया गया है। फोन में 264 PPI पिक्सल डेंसिटी होगी। इसकी पीक ब्राइटनेस 950 निट्स की बताई गई है। Oppo A60 4G Snapdragon 680 चिपसेट के साथ आ सकता है।

जिसे 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर किया जा सकता है। स्टोरेज के लिए एक ऑप्शन 256 जीबी का भी बताया गया है। इसमें कैमरा सेटअप 50MP+8MP+2MP का होगा। इसकी बैटरी कैपिसिटी 5000mAh की बताई गई है।

यह 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता (Oppo A60 4G camera) है। इस फोन में साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर बताया गया है। इसके अलावा यह माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी कैरी करेगा। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट दिया गया है।

फोन में चार्जिंग के लिए USB-C 2.0 सपोर्ट दिया गया है। साथ ही इसमें Wi-Fi 6 भी होगा। इस फोन का वजन 186 ग्राम बताया गया है। इसकी मोटाई 7.68mm बताई गई है। फोन Android 14 आधारित ColorOS 14.0.1 के साथ आ सकता (Oppo A60 4G features) है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *