अंक ज्योतिष (10 नवंबर 2023) : इन मूलांक वाले लोग अपनी बातचीत से करेंगे लोगों को प्रभावित, बाकी जाने अपना अंक राशिफल

Dhanteras 10 November 2023 Numerology Prediction: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 10 नवंबर का दिन…

मूलांक 1 : आज मूलांक 1 वालों को अपने पर्सनल मैटर्स में फोकस बनाए रखने की जरूरत है। व्यवसाय में मध्यम स्थिति रहेगी। विचार-विमर्श सफल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रदर्शन बेहतर रहेगा। वाद-विवाद से बचें। 

मूलांक 2 : आज मूलांक 2 वालों का दिन पर्सनल से ज्यादा प्रोफेशनल मोर्चे पर मददगार रहने वाला है। सफलता का प्रतिशत पहले से ज्यादा रहेगा। आपका चीजों को देखने का नजरिया सुधरेगा। परिवार के सदस्यों की मदद मिलेगी। अधिकारी वर्ग के लोग सहयोगी रहेंगे। 

मूलांक 3 : आज मूलांक 3 के वाले लोग दिन का पूरा लाभ उठाएंगे। निजी मामलों में बैलेंस और शुभता बनाए रखें। आपसे हर कोई खुश और प्रभावित होगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ के योग बनेंगे। करियर में तरक्की की संभावना है।

मूलांक 4 : आज मूलांक 4 वालों को अपने काम पर फोकस बढ़ाना चाहिए। गपशप और अहंकार से दूर रहें। लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। कार्यस्थल का माहौल पॉजिटिव रहेगा। आप जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे।

मूलांक 5 : आज मूलांक 5 वाले लोग अपनी बातचीत से लोगों को प्रभावित करेंगे। आज आपको परिणामों में सफलता मिलेगी। आप काम-काज की गति मध्यम बनाकर रखेंगे। बड़ों का साथ बढ़ेगा। सकारात्मक व्यवहार से लाभ होगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जोखिम लेने से बचें।

मूलांक 6 : आज मूलांक 6 वाले लोग बाहर घूमने जा सकते हैं। पार्टनर और दोस्तों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आपको पर्सनल लाइफ में खुशियां मिलेंगी। कोई मन की इच्छी पूरी हो सकती है। कारोबार अच्छा चलता रहेगा। करियर उन्नति पर रहेगा। किसी परीक्षा प्रतियोगिता में आप सफल रहेंगे। 

मूलांक 7 : आज मूलांक 7 वालों के लिए दिन उत्तम रहने वाला है। हर जगह सफलता का परचम लहराएगा। आप जो भी करेंगे, सफलता हासिल करेंगे।  निजी मामलों में प्रभावी रहेंगे। आर्थिक मामलों में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेंगे।  माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

मूलांक 8 : आज मूलांक 8 वालों को व्यक्तिगत मामलों से ज्यादा प्रोफेशनल विषयों पर ध्यान देना चाहिए। बिजनेस और करियर अच्छा रहेगा। मन अशांत रहेगा। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मूलांक 9 : आज मूलांक 9 वालों को इच्छित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।भाग्य के साथ से उम्मीद से बड़ी सफलता मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *