जमाल तिराहे पर मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

जमाल तिराहे पर मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
जमाल तिराहे पर मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
जमाल तिराहे पर मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

औरैया, 07 मई (हि.स.)। सदर कोतवाली क्षेत्र के जमाल तिराहे पर शनिवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा पाया गया। राहगीरों द्वारा इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त ओम नगर निवासी युवक के रूप में की। पुलिस ने इसकी जानकारी उनके परिजनों को देते हुए कार्रवाई की।

मोहल्ला ओम नगर निवासी सौरभ पुत्र बृजेंद्र शुक्रवार की रात को घर से चला आया था। परिजनों ने काफी खोज की मगर कोई भी जानकारी नहीं मिली। मृतक के पिता बृजेंद्र ने बताया कि वह रात को चला आया था। उसको काफी खोजा गया मगर कहीं कुछ जानकारी नहीं मिल सकी। इस पर वह लोग घर चले गए। सुबह मोहल्ले के लोगों द्वारा उन्हें घटना की जानकारी दी गई। सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त लापता बेटे सौरव के रूप में की। पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि वह रात में घर से चला गया था। बेटे की शादी 5 वर्ष पहले हुई थी। उन्होंने बताया कि वह किसानी करते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *