व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या के लिए रामबाण हैं ये आसान टिप्स, करें इस चीज़ का सेवन

नई दिल्ली, 20 सितम्बर, 2023 : भारतीय खजाने में कई ऐसी जड़ी-बूटियां हैं, जो सेहत के लिए रामबाण हैं। उन्हीं में से एक है अश्वगंधा, जो हमारे शरीर को बेहद लाभ पहुंचाता है। खासतौर पर महिलाओं के लिए अश्वगंधा का सेवन बेहद फायदेमंद माना जाता है, यह मूड को बेहतर बनाता है और शरीर को आराम देने में कारगर है।

लगभग हर दूसरी महिला को व्हाइट डिस्चार्ज यानी सफेद पानी की समस्या होती है। जिससे भविष्य में कई गंभीर बीमारियाँ हो सकती हैं। ऐसे में अश्वगंधा उनके लिए रामबाण है, क्योंकि अश्वगंधा के इस्तेमाल से व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या को कम किया जा सकता है।

इसके साथ ही यह यूरिन इन्फेक्शन या योनि इन्फेक्शन से भी बचाता है। अक्सर महिलाएं घर और काम के तनाव के कारण अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाती हैं, जिसके कारण उनका इम्यून सिस्टम भी बहुत कमजोर होता है।

ऐसे में अश्वगंधा का सेवन करने से उनका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही इससे कई तरह की संक्रामक बीमारियों से भी बचा जा सकता है। अश्वगंधा का उपयोग रक्त शोधक के रूप में भी किया जा सकता है।

यह लाल और सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करता है। इतना ही नहीं, यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में भी बहुत फायदेमंद है। अश्वगंधा एडाप्टोजेन्स की श्रेणी में आता है, यह एक जड़ी बूटी है। जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से तनाव से निपटने में मदद करता है।

यह मस्तिष्क के उन हिस्सों को शांत करता है जो कोर्टिसोल – तनाव हार्मोन जारी करते हैं, इसलिए जो महिलाएं तनावपूर्ण जीवन जीती हैं उन्हें अश्वगंधा का सेवन करना चाहिए, यह एक तनाव निवारक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *