अब कुछ ही दिनों में बनाएं अपनी Eyebrow को घनी और मोटी, खर्चा भी होगा कम

नई दिल्ली, 13 सितम्बर, 2023 : कई बार आपने बाहर या घर में कुछ महिलाओं की सुंदर आई ब्रो देखी होगी, जो घनी और मोटी होती हैं। जिसे देख हमें भी लगने लगता है काश! हमारी भी ऐसी सुंदर भौंहे होती क्योंकि ये चेहरे पर चार चांद लगा देती है।

इसके लिए आज कल कई महिलाएं माइक्रोब्लेडिंग का सहारा लेती हैं। लेकिन आप घर बैठे ही इस समस्या को दूर कर सकते है। जी हा, आज हम आपको ऐसे दो उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपनी आई ब्रो को घना बना सकते है।

आई ब्रो को घना बनाएगा नारियल का तेल जानें फायदे

नारियल का तेल आई ब्रो को घना बनाने में काफी मदद करता है। क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और मॉइश्चर के गुण होते हैं,जो आई ब्रो को नमी और पोषण दोनो देते हैं। इससे बाल घने और मोटे होते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल

नारियल तेल को थोड़ा हल्का गुनगुना कर इसमें कॉटन स्वाब डुबो फिर इसे निचोड़कर आई ब्रो पर लगाएं और बालों के बढ़ने की दिशा में धीरे से फैलाएं। इसे रात भर लगा रखें और सुबह इसे साफ कर अपना चेहरा धो लें।

आई ब्रो को प्याज के बीज से बनाएं घना

प्याज के बीज यानी कलौंजी बहुत ही फायदेमंद माने जाते है। अगर आपके आईब्रो के पतले है या फिर झड़ रहे है तो ये रोकने में बहुत ही हेल्प करेंगे। अगर आपकी भौंह के बाल सफेद है तो उसका मास्क बना काला कर सकते है।

कैसे बनाएं मास्क

इसके लिए आपको एक कूटनी में 1 चम्मच कलौंजी डालना है फिर उसे अच्छी तरह पीसकर महीन पाउडर बना लेना है। इसके बाद इसमें 1 चम्मच कटोरे में ऑलिव ऑयल डालकर मिक्स करना है और इसमें आधा चम्मच एलोवेरा जेल भी मिला सकता है।

फिर आईब्रो को गीले कपड़े से साफ कर कॉटन की मदद से आई ब्रो पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ देना है और साफ कर लेना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *