Chand kitne baje niklega : जानें करवा चौथ पर इन राज्यों में कब निकलेगा चांद? नोट कर लें टाइमिंग

Karwa Chauth 2023 Moontime: हिंदू धर्म में करवा चौथ त्योहार का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है। हर साल कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए करवा चौथ का निर्जला व्रत रखती हैं और अखंड सौभाग्य का कामना करती हैं।

इस साल कल यानी कि 1 नवंबर 2023 को करवा चौथ मनाया जाएगा। करवा चौथ व्रत के दिन विवाहित महिलाएं गणेश भगवान, शिव-पार्वती और करवा माता की पूजा करती है।  इस दिन चंद्रदेव की पूजा का भी बड़ा महत्व हैं। सुहाग की सलामती के लिए महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला व्रत रखती है।

मान्यता है कि चंद्रमा का जल अर्ध्य देने के बाद ही व्रत पूरा माना जाता है और पूजा का संपूर्ण फल मिलता है। इसलिए सुहागिनें करवा चौथ के दिन चांद के दीदार का बेसब्री से इंतजार करती हैं। ऐसे में अगर आप हरियाणा-पंजाब या हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ का व्रत रख रही हैं, तो आइए जानते हैं कि साल 2023 में इन राज्यों में करवा चौथ के दिन चंद्रोदय कब होगा?

करवा चौथ का शुभ मुहूर्त: हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर 2023 को रात 9 बजकर 28 मिनट पर शुरू होगी और 1 नवंबर को रात 9 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी।

इसलिए उदया तिथि के अनुसार, साल 2023 में करवा चौथ को 1 नवंबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस दिन करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त शाम  को 5 बजकर 43 मिनट से लेकर रात 7 बजे तक रहेगा। इसके अलावा 1 नवंबर को रात 8 बजकर 26 मिनट पर चांद निकलेगा, लेकिन अलग-अलग राज्यों के अनुसार चंद्रोदय का समय अलग हो सकता है। 

हरियाणा: हरियाणा में 1 नवंबर 2023 को लगभग 8 बजकर 16 मिनट पर चांद नजर आएगा।

पंजाब : पंजाब में करवा चौथ के दिन रात 8 बजकर 10 मिनट पर चांद निकलेगा।

हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश राज्य में 8 बजकर 7 मिनट पर चद्रोदय होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *