Chandra Grahan 2023: भारत में इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, खूनी लाल होगा चांद का रंग

इसी महीने 28 अक्तूबर को इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) लगने जा रहा है। मान्यता है कि पूर्णिमा की रात जब राहु और केतु चंद्रमा को निगलने की कोशिश करते हैं, तब चंद्रमा ग्रहण होता है।

ग्रहण के दौरान किसी भी शुभ काम को करने की मनाही होती है जैसे मंदिर छूने और खाने-पीने पर पाबंदी लगा दी जाती है। ग्रहण को देखना अच्छा भी नहीं माना जाता है। साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण शरद पूर्णिमा के दिन लगने वाला है।

पंचांग के अनुसार आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण भारत में भी नजर आएगा। चंद्र ग्रहण को एक अशुभ घटना माना जाता है।

ज्योतिष की मानें तो इस बार आश्विन मास की शरद पूर्णिमा पर मेष राशि पर लगने वाला आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। चंद्र ग्रहण के समय दान-पुण्य भी करना चाहिए। 28 अक्तूबर को लगने वाला चंद्रग्रहण इस बार भारत में भी नजर आएगा, जिस वजह से इसका सूतक काल मान्य रहेगा।

चंद्र ग्रहण अक्टूबर 2023:

  • समय चंद्र ग्रहण कब होगा शुरू – 28 अक्टूबर, 2023 – 01:05 बजे
  • चंद्र ग्रहण कब होगा समाप्त – 29 अक्टूबर, 2023 (आधी रात के बाद) – O2:24 बजे
  • सूतक समय – 28 अक्टूबर 2023 – दोपहर 02:50 बजे से 02:24 बजे तक

क्या यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा?

जी हां, 28 अक्टूबर 2023 को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में इस बार नजर आने वाला है।

चंद्र ग्रहण 2023: क्या सूतक काल रहेगा?

हां चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक रहेगा क्योंकि यह भारत में नजर आने वाला है। इसलिए लोगों को इस चंद्र ग्रहण के लिए सावधान रहने की जरूरत है।

कहां – कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

इस बार चंद्र ग्रहण नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, भूटान, मंगोलिया, अफगानिस्तान, चीन, ईरान, तुर्की, अल्जीरिया, जर्मनी, पोलैंड, नाइजीरिया, ब्रिटेन, स्पेन, स्वीडन, मलेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड समेत कई देशों में दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें?

ग्रहण के दौरान नकारात्मकता बहुत ही ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए भगवान के मंत्रों का जाप करना चाहिए। बचे हुए खाने पर तुलसी के पत्ते रख देने चाहिए।

चंद्र ग्रहण के दौरान क्या नहीं करना चाहिए?

चंद्र ग्रहण के दौरान खाना नहीं खाना चाहिए। इस दौरान पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को इस दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *