Chandra Grahan 2024 : होली के दिन चांद पर लगेगा ग्रहण का साया, जानिए कब और कहां दिखेगा

चंद्र ग्रहण को खगोलीय घटना माना जाता है। चंद्र ग्रहण को लेकर हिंदी धर्म में अलग – अलग तरह की मान्यताएं हैं। ऐसा कहा जाता है कि चंद्र ग्रहण लगने के दौरान हमें कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद हमे स्नान भी कर लेना चाहिए।

इतना ही नहीं ग्रहण में बचा हुआ खाना भी नहीं खाया जाता है। आपको बता दें कि साल 2024 में कुल दो चंद्र ग्रहण लगने वाले हैं। इनमें से साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च 2024 को लगने वाला है। जबकि, दूसरा 18 सितंबर 2024 को लगेगा। तो आईये जानते हैं कि भारत में लगने वाला साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में नजर आएगा या नहीं और क्या है टाइमिंग?

2024 का पहला चंद्र ग्रहण, एक उपछाया चंद्र ग्रहण, जो होली के दिन 25 मार्च 2024 को लगने जा रहा है। अगला चंद्र ग्रहण, जो आंशिक होगा, 18 सितंबर, 2024 को होने वाला है।

भारत में कब लगेगा चंद्र ग्रहण और क्या दिखाई देगा?

25 मार्च, 2024 को लगने वाला चंद्र ग्रहण यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा, जो तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी की उपछाया से होकर गुजरता है। इस प्रकार का ग्रहण पूर्ण या आंशिक ग्रहणों की तुलना में सूक्ष्म और कम नाटकीय होता है, क्योंकि यह चंद्रमा की सतह पर पूर्ण छाया के बजाय केवल हल्की छाया का कारण बनता है।

Space.com के मुताबिक, उपच्छाया चंद्र ग्रहण भारतीय मानक समय (IST) सुबह 10:24 बजे शुरू होगा, जो 12:43 PM IST पर चरम पर होगा और 3:01 PM IST पर समाप्त होगा। दुर्भाग्य से, यह ग्रहण भारत में दिन के समय घटित होने की वजह से नजर नहीं आएगा। यह उप छाया चंद्र ग्रहण यूरोप, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में नजर आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *