Dhanteras 2023: कम ही लोग जानते है धनतेरस का इतिहास, जानिये क्यों मनाया जाता है धनतेरस

Dhanteras 2023: देशभर में 10 नवंबर 2023 को धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। ये दिन खरीददारी के लिए काफी शुभ माना जाता है। लोग अपनी इच्छानुसार नए बर्तन, सोने के गहने, चांदी के सिक्के या बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान या कार आदि, बाइक आदि खरीदते हैं।

कार्तिक मास की कृष्ण त्रयोदशी को धनतेरस  कहा जाता है। दिवाली के त्योहार की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। ये शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है पहला धन और दूसरा तेरस जिसका अर्थ होता है धन का तेरह गुना। वहीं धनतेरस का ‘धन्वन्तरि त्रयोदशी’ के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं धनतेरस के त्योहार की शुरुआत कब हुई थी और क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त।

ये है धनतेरस का इतिहास

पौराणिक कथाओं के अनुसार, धनतेरस के दिन ‘सागर मंथन’ के लिए दौरान देवी दुर्गा और भगवान कुबेर समुद्र से प्रकट हुए थे। ये वो वक्त था, जब देवता और असुर “अमृत” के साथ समुद्र पर यात्रा कर रहे थे। जिस तिथि को भगवान धन्वन्तरि समुद्र से प्रकट हुए थे, वह वह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि थी। इसी दिन आखिरी बार भगवान धन्वन्तरि प्रकट हुए थे। जिसके बाद इस दिन से धनतेरस त्योहार की शुरुआत हुई थी।

ये है धनतेरस पूजा मुहूर्त

10 नवंबर को धनतेरस है और पूजा का मुहूर्त शाम 5:47 बजे शुरू होगा जो शाम 7:43 बजे तक चलेगी। पूजा का समय लगभग दो घंटे के लिए होगा। इस दिन देवी लक्ष्मी, गणेश, धन्वन्तरि और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है।

वहीं देवी सरस्वती, देवी महा लक्ष्मी और देवी महा काली ये तीनों देवी लक्ष्मी के तीन रूप हैं। धनतेरस के दिन इन भी पूजा की जाती है। भगवान को फूल, मालाएं और प्रसाद चढ़ाया जाता है। प्रसाद में लापसी ( जो एक मीठा व्यंजन है) या आटे का हलवा, धनिए के बीज के साथ गुड़ या बूंदी के लड्डू चढ़ाए जा सकते हैं।

दोस्त- रिश्तेदारों को भेजें धनतेरस की शुभकामनाएं

– धनतेरस के दिन भगवान कुबेर सदैव आपके आसपास रहें और आप पर अपनी कृपा बनाए रखें। धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं।

–  उम्मीद करते हैं, धनतेरस का त्योहार आपके जीवन में सौभाग्य, धन और समृद्धि लेकर आए। शुभ धनतेरस।

– इस शुभ मौके पर मां लक्ष्मी आपके जीवन में खुशियां लाएं। आप स्वस्थ रहें। धनतेरस की शुभकामनाएं।

– धनतेरस का त्योहार आपके जीवन में खुशियां लाएं और आपको कभी धन की कमी न हो। शुभ धनतेरस।

– जैसा सोना चमकता है वैसे आपका जीवन चमकता रहे और आप आगे बढ़ते रहो। धनतेरस की शुभकामनाएं।

– देवी लक्ष्मी आप पर अपना आशीर्वाद, खुशियां, धन और सफलता बरसाएं। आपको और आपके परिवार को धनतेरस 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *