30 अक्टूबर को इन 4 राशि वालों के जीवन में आएगा तूफान, प्रभावित होगा कई राशि के जातकों का जीवन

मायावी ग्रह राहु 30 अक्टूबर को मेष राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। राहु के राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। राहु करीब डेढ़ साल में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं।

ऐसे में राहु की वजह से कुछ राशियों के लिए आने वाले डेढ़ साल कष्टकारी साबित हो सकते हैं। जानें राहु के मीन राशि में आने से किन राशियों का शुरू होगा अशुभ समय-

कन्या राशि: कन्या राशि के जातकों को अपने पार्टनर की फीलिंग्स का ध्यान रखना चाहिए। व्यापारियों को इस अवधि में मुनाफा कम हो सकता है। आपके बिजनेस पार्टनर के साथ तनावपूर्ण संबंध हो सकते हैं, जिसका असर व्यापार पर भी देखने को मिल सकता है। इस अवधि में कोई भी फैसला लेने से पहले विचार करना जरूरी है।

मकर राशि: मकर राशि के जातकों की पार्टनर के साथ अनबन संभव है। इस दौरान आप वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें। भाई-बहन के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं। राहु गोचर काल में आपके यात्रा के भी योग बन रहे हैं। राहु के प्रभाव से आपका समाज में कद बढ़ेगा और शत्रुओं पर विजय संभव है। हालांकि इस अवधि में अपने रिश्तों को लेकर सतर्क रहें।

कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस अवधि में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मान-सम्मान की प्राप्ति संभव है लेकिन गलत लोगों के संगत से आपकी छवि खराब हो सकती है। रिश्ते में मनमुटाव हो सकता है। अपनों के साथ दूरियां बढ़ सकती हैं। परिवार का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है।

मीन राशि: मीन राशि के जातकों को इस दौरान मनमुताबिक फल न मिलने से मानसिक तनाव हो सकता है। संतान की ओर से कष्ट संभव है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत होगी। रिश्तों के प्रति सावधानी बरतें और बहस से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *