IPL 2024 UPDATE: दिल्ली कैपिटल्स की हार के बाद ऋषभ पंत की कप्तानी पर संकट के बादल

पंजाब किंग्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए आराम से मुकाबला जीत लिया, जिसके बाद खिलाड़ियों और फैंस को निराशा का सामना करना पड़ा। मैच में मिली करारी हार के दिल्ली कैपिटल्स पर सवाल उठ गया। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तूफानी खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल में मिली हार को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने टीम को किस वजह से हार मिली, इसका भी बड़ा खुलासा किया है।

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 में 9 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए थे, जिस लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 4 विकेट रहते हासिल कर लिया। दिल्ली और पंजाब दोनों टीम ऐसी हैं, जिन्होंने अभी तक आईपीएल का कोई भी खिताब अपने नाम नहीं किया है।

रॉबिन उथप्पा ने उठाया दिल्ली कैपिटल्स पर उठाया

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की स्ट्रेटजी पर सवाल उठाए हैं। रॉबिन उथप्पा ने कहा कि पंजाब पंजाब किंग्स के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने भारतीय प्लेयर्स पर ज्यादा उम्मीद नहीं जाताया और इसी के चलते टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि आपने जिन इंडियन प्लेयर्स को चुना है उनको सपोर्ट क्यों नहीं करते हैं। मुझे समझ नहीं आ है कि दिल्ल कैपिटल्स जैसी फ्रेंचाइजी भारतीय खिलाड़ियों को सपोर्ट क्यों नहीं करती है। दिल्ली के साथ यही दिक्कत है। वे कभी अपने खिलाड़ियों को परखते नहीं है। दिल्ली कैपिटल्स ने अभी कोई भी आईपीएल का खिताब अपने नाम नहीं किया है।

ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी में किया निराश

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत करीब 15 महीने चोट से जूझने के बाद मैदान पर खेलने उतरे, जहां उनसे काफी उम्मीदें थी। ऋषभ पंत धमाकेदार बल्लेबाजी करने के चक्कर में पवेलियन लौट गए। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने भी इस मैच में कोई खास प्रदर्शन नहीं किया। पंजाब के बल्लेबाजों को रन बनाने में किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा, जिसका नतीजा रहा कि दिल्ली कैपिटल्स को हार मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *