देहरादून ।। ड्रेनेज सिस्टम फेलियर की वजह से फैल रहा डेंगू, स्मार्ट सिटी और नगर निगम बराबर दोषी : रविंद्र सिंह आनंद

देहरादून, 13 सितम्बर, 2023 : आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविन्द्र सिंह आनंद ने एक बयान जारी कर स्मार्ट सिटी के लंबित पड़े कामों को डेंगू के फैलने का मुख्य कारण बताया। 

उन्होंने कहा कि इस वक़्त कहीं भी ड्रेनेज सिस्टम नही है जहाँ पानी की निकासी हो सके। जिस कारण जमा हुए पानी में डेंगू का लारवा फैल रहा है।

उन्होंने कहा कि काफ़ी समय से स्मार्ट सिटी का काम बहुत धीमी गति से चलने के कारण जब बरसात आई औऱ वो काम भी भी रुक गया तो उस दौरान नालियां तोड़ी जा चुकी थी और बड़े नाले बनने थे लेकिन उनका काम पूर्ण नहीं हुआ और उन नालियों में पानी भर जाने के कारण पूरे शहर में जहाँ भी गड्ढे खोदे गए उसमे डेंगू के लारवा पनपे और धीरे धीरे पूरे शहर के लोग उसकी जद में आ गए।

इसके लिए पूर्ण रूप से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और नगर निगम दोषी है। इस संबंध में लोगों की जान को ताक पर रख कर नगर निगम और स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों ने लापरवाही की जिसके कारण ये सब हुआ और न जाने कितने लोगों की मृत्यु भी डेंगू के कारण हो चुकी है।

इसके पूर्ण रूप से दोषी नगर निगम और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट है। इस आधार पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारियों और नगर निगम को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए न सिर्फ जनता से माफी मांगनी चाहिए बल्कि अपने पदों से  इस्तीफा भी दे देना चाहिए।

रविंद्र ने आगे कहा की नगर निगम का रवैया बरसात के दौरान निराशाजनक रहा और बरसात से पनपे डेंगू के लार्वा के प्रकोप को नगर निगम संभाल नहीं पाया और मेयर गामा सिर्फ फोटो खिंचवाने तक ही सीमित रहे उन्होंने कहा की मेयर सुनील उनियाल गामा भी इसमें पूर्ण रूप से दोषी हैं और उन्हें भी अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *